{"_id":"5f09ffd7373034006b1944e0","slug":"the-sound-of-the-bell-that-preceded-the-departure-of-prayagraj-express-is-now-at-all-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज एक्सप्रेस की रवानगी के पहले बजने वाली घंटी की आवाज अब सभी स्टेशनों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज एक्सप्रेस की रवानगी के पहले बजने वाली घंटी की आवाज अब सभी स्टेशनों पर
Sat, 11 Jul 2020 11:37 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: Rail Bell
- फोटो : prayagraj
प्रयागराज एक्सप्रेस की रवानगी के पूर्व बजने वाली घंटी की आवाज अब देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुनने को मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा पिछले वर्ष प्रयागराज एक्सप्रेस की रवानगी के पूर्व घंटी बजाने की शुरू की गई व्यवस्था की रेलवे बोर्ड स्तर से भी सराहना हुई है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी की गई पिछले वर्ष के सर्वश्रेष्ठ 20 अच्छे कार्यों में प्रयागराज एक्सप्रेस की रवानगी के पूर्व बजने वाली घंटी को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि देश भर के तमाम जोनल रेलवे के 20 अच्छे कार्य में से आठ कार्य उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के हैं।
दरअसल, रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के 20 अच्छे कार्य की सूची जारी की है। इसके लिए सभी जोनल रेलवे द्वारा कुल 2645 प्रविष्टियां बोर्ड को भेजी गई थीं। इसमें से 20 अच्छे कार्य चुने गए। उन 20 में से आठ कार्य उत्तर मध्य रेलवे के ही हैं। पिछले वर्ष डीआरएम प्रयागराज की पहल पर प्रयागराज एक्स्प्रेस की रवानगी के दो मिनट पूर्व घंटी बजानी शुरू हुई। ताकि यात्री अलर्ट हो जाएं और ट्रेन में बैठ जाएं।
कई वर्ष पूर्व रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन आगमन एवं प्रस्थान के दौरान घंटी बजाई जाती थी। वही, पुरानी व्यवस्था ऑटोमेटिक घंटी के रूप में पहली बार प्रयागराज जंक्शन पर लागू की गई। अब यही व्यवस्था देश के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी लागू होगी। इसके अलावा एनसीआर के जो अन्य अच्छे कार्य रेलवे बोर्ड की सूची में जारी है, उसमें प्रयागराज-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस में स्थापित रियल टाइम ऑन बोर्ड सीसीटीवी मॉनीटरिंग सिस्टम को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इस सिस्टम के तहत ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग गार्ड द्वारा की जाती है। यानी की गार्ड की निगाह में ट्रेन के सभी 18 कोच में होने वाली गतिविधियां हर समय देखी जा सकती है। यह व्यवस्था भी एनसीआर की ओर से देश में पहली बार की गई। जबकि देश में चल रही कुछ अन्य ट्रेनें जिसमें कैमरे लगे हैं उसमें ट्रेन रवानगी के दौरान क्या हो रहा है वह बस रिकार्ड तो होता है, लेकिन उस वक्त नहीं देखा जा सकता। जीएम एनसीआर राजीव चौधरी ने 20 में से आठ अच्छे कार्य जोन के खाते में आने पर सभी अफसरों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। सीपीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि भविष्य में यह सभी 20 अच्छे कार्य सभी जोनल रेलवे अपने यहां लागू करेंगे।
0 एनसीआर मुख्यालय, प्रयागराज जंक्शन और डीआरएम ऑफिस आगरा में स्थापित वायु गुणवत्ता मॉनीटरिंग सिस्टम
0 लोको शेड कानुपर द्वारा लगाया गया होटल लोड परीक्षण कनवर्टर के लिए टॉगल स्विच
0 मंडलीय स्टोर प्रयागराज द्वारा ऑन लाइन नॉन स्टॉक डिमांड,
0 इश्यू नोट, इंप्रेस्ट नोट जनरेशन तथा हाई स्पीड डीजल की डिलीवरी
0 ट्रांसलोमोटिक रोबोटिक वेल्डिंग तकनीक द्वारा सीएमएस क्रासिंग की मरम्मतऔर व्हीक्यूलर प्रणाली द्वारा अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन प्रणाली का उपयोग करते हुए रेल फेलियर का पता लगाना।
0 पासिंग एवं टर्मिनेटिंग ट्रेनों की ऑनलाइन तापमान और गति निगरानी प्रणाली
0 ब्लूटूथ प्रिंटर के साथ मोबाइल पर यूटीएस सुविधा
0 प्वाइंट मशीनों के अनुरक्षण के लिए क्यू आर कोड आधारित मोबाइल एप
0 प्राकृतिक वाटर कूलर
0 रेल पटरियों के उठे हुए किनारों को हटाने वाला उपकरण
0 मोटरों की मरम्मत के लिए पुश-पुल गैजेट
0 एलएचबी कोच की स्प्रिंग को बदलने के लिए उपकरण
0 यथा स्थिति में लोकोमोटिव के बोगी वाले हिस्से की मरम्मत की व्यवस्था।
0 रेलवे स्टोर्स वेंडर गाईडेंस प्रणाली
0 रेल रोड उपकरण का उपयोग
0 बैटरी संचालित टॉर्क रिंच
विज्ञापन
दरअसल, रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के 20 अच्छे कार्य की सूची जारी की है। इसके लिए सभी जोनल रेलवे द्वारा कुल 2645 प्रविष्टियां बोर्ड को भेजी गई थीं। इसमें से 20 अच्छे कार्य चुने गए। उन 20 में से आठ कार्य उत्तर मध्य रेलवे के ही हैं। पिछले वर्ष डीआरएम प्रयागराज की पहल पर प्रयागराज एक्स्प्रेस की रवानगी के दो मिनट पूर्व घंटी बजानी शुरू हुई। ताकि यात्री अलर्ट हो जाएं और ट्रेन में बैठ जाएं।
विज्ञापन
कई वर्ष पूर्व रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन आगमन एवं प्रस्थान के दौरान घंटी बजाई जाती थी। वही, पुरानी व्यवस्था ऑटोमेटिक घंटी के रूप में पहली बार प्रयागराज जंक्शन पर लागू की गई। अब यही व्यवस्था देश के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी लागू होगी। इसके अलावा एनसीआर के जो अन्य अच्छे कार्य रेलवे बोर्ड की सूची में जारी है, उसमें प्रयागराज-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस में स्थापित रियल टाइम ऑन बोर्ड सीसीटीवी मॉनीटरिंग सिस्टम को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इस सिस्टम के तहत ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग गार्ड द्वारा की जाती है। यानी की गार्ड की निगाह में ट्रेन के सभी 18 कोच में होने वाली गतिविधियां हर समय देखी जा सकती है। यह व्यवस्था भी एनसीआर की ओर से देश में पहली बार की गई। जबकि देश में चल रही कुछ अन्य ट्रेनें जिसमें कैमरे लगे हैं उसमें ट्रेन रवानगी के दौरान क्या हो रहा है वह बस रिकार्ड तो होता है, लेकिन उस वक्त नहीं देखा जा सकता। जीएम एनसीआर राजीव चौधरी ने 20 में से आठ अच्छे कार्य जोन के खाते में आने पर सभी अफसरों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। सीपीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि भविष्य में यह सभी 20 अच्छे कार्य सभी जोनल रेलवे अपने यहां लागू करेंगे।
एनसीआर के अन्य प्रमुख अच्छे कार्य
0 चुनार में स्थापित भारतीय रेल का पहला हॉट एक्सल कम हॉट व्हील डिटेक्टर0 एनसीआर मुख्यालय, प्रयागराज जंक्शन और डीआरएम ऑफिस आगरा में स्थापित वायु गुणवत्ता मॉनीटरिंग सिस्टम
0 लोको शेड कानुपर द्वारा लगाया गया होटल लोड परीक्षण कनवर्टर के लिए टॉगल स्विच
0 मंडलीय स्टोर प्रयागराज द्वारा ऑन लाइन नॉन स्टॉक डिमांड,
0 इश्यू नोट, इंप्रेस्ट नोट जनरेशन तथा हाई स्पीड डीजल की डिलीवरी
0 ट्रांसलोमोटिक रोबोटिक वेल्डिंग तकनीक द्वारा सीएमएस क्रासिंग की मरम्मतऔर व्हीक्यूलर प्रणाली द्वारा अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन प्रणाली का उपयोग करते हुए रेल फेलियर का पता लगाना।
अन्य जोनल रेलवे के 12 अच्छे कार्य की सूची
0 मोबाइल एप द्वारा अनारक्षित टिकट सुविधा0 पासिंग एवं टर्मिनेटिंग ट्रेनों की ऑनलाइन तापमान और गति निगरानी प्रणाली