फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The shortage of cooking gas increased the problems, people remained troubled from morning till evening

Prayagraj News: रसोई गैस की किल्लत से बढ़ी परेशानी, सुबह से शाम तक परेशान रहे लोग

Thu, 12 Mar 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 12 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The shortage of cooking gas increased the problems, people remained troubled from morning till evening
रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाके की कई गैस एजेंसी पर स्टाक खत्म होने से उपभोक्ताओं को रसोई गैस को लेकर जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन

तमाम अफवाहों के बीच इलाके की कई गैस एजेंसियों पर रसोई गैस की किल्लत उत्पन्न हो गई। घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से आम लोगों के जन जीवन पर असर पड़ा। राधे भारत गैस एजेंसी कौड़िहार के डीलर शिवलाल केसरवानी ने बताया कि दो दिन से बॉटलिंग प्लांट रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हुई। इससे थोड़ी समस्या आई है। हालांकि उपभोक्ताओं को बुकिंग कराने पर 12 से 24 घंटे के अंदर डिलीवरी कर दी जाएगी। वहीं उपभोक्ताओं ने बताया दो दिन से रसोई गैस के लिए एजेंसी का चक्कर काट रहे हैं। नवाबगंज पटेल नगर मार्ग तथा कौड़िहार- आनापुर स्थित विभिन्न कंपनियां की गैस एजेंसी में रसोई गैस की कमी बताई गई। उपभोक्ता सईद अहमद, रमेश कुमार तथा दशरथ पाल ने बताया कि दो दिन पहले गैस बुक कराया।
विज्ञापन


अचानक रसोई गैस की किल्लत से आम लोगों के जनजीवन पर असर पड़ा है। रसोई गैस न मिलने से गांव की महिलाएं लकड़ी व कंडे पर भोजन बना रही है। वहीं रेस्टोरेंट व ढाबों पर लकड़ी व कोयले का इस्तेमाल शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



--अफवाह से रसोई गैस की मांग बढ़ी है। अचानक बुकिंग बढ़ने से सर्वर प्रभावित हो रहा है। बॉटलिंग प्लांट में रसोई गैस की कमी नहीं है। उपभोक्ता धैर्य रखें व वैध कनेक्शन धारकों को बुकिंग कराने के बाद 12 से 24 घंटे के अंदर डिलीवरी कर दी जाएगी।-दिनेश पंकज, डीलर भारत जेसी गैस एजेंसी, लाल गोपालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed