प्रयागराजः एक लाख का इनामी शूटर नीरज सिंह नैनी में गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र से खान मुबारक गैंग के शूटर नीरज सिंह और शुभम मिश्रा को गिरफ्तार कर एक बड़ी घटना को अंजाम तक पहुंचने से पहले बचा लिया। बताया जा रहा है कि नीरज सिंह उर्फ अखंड प्रताप सिंह और करण सिंह उर्फ अनु पांडे निवासी अरवल पीपरपुर अमेठी सुल्तानपुर का रहने वाला है।
इनके पास से एक रायफल, एक पिस्टल 32 बोर, एक तमंचा 315 और 11 कारतूस बरामद किया गया है। नीरज के ऊपर सरकार ने एक लाख रुपये का ईनाम भी घोषित किया था।
पिछले कई दिनों से औद्योगिक क्षेत्र में नाम अंशु बदलकर रह रहा था। वह बाहुबली स्थानीय सपा नेता व पूर्व चाका ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा निवासी लवायन कला के द्वारा नैनी के दो बड़े भू माफियाओ सुजीत सिंह और घोघापुर के रहने वाले सनिल अहमद की हत्या की सुपारी देने के बाद आया था। दोनों शूटर औद्योगिक क्षेत्र स्थित माया देवी विधि महाविद्यालय में छिपकर रह रहे थे।
नीरज पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। मौके पर एसओजी टीम , औद्योगिक पुलिस, सराय इनायत पुलिस के अलावा एसपी यमुनापार, सीओ करछना सहित भारी फोर्स मौजूद। मौके पर टीम ने नीरज सिंह और शुभम मिश्रा को गिरफ्तार किया है।