फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The secret of Jena's death may be hidden behind the suicide note

Prayagraj : सुसाइड नोट के पीछे छिपा हो सकता है जेना की मौत का राज, कलात्मक हस्ताक्षर भी सवालों के घेरे में

Thu, 31 Oct 2024 04:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 04:42 AM IST
सार

जेना हुसैन खान के नाम से जारी सुसाइड नोट में जो बातें लिखी गई हैं, उस पर भी जरा गौर कर लीजिए। जेना ने अपनी मां सूफिया रशीद और पिता अरफत खान को पूरी तरह क्लीन चिट दे दी है। लेकिन, अपने कॉलेज को कठघरे में खड़ा किया है।

विज्ञापन
The secret of Jena's death may be hidden behind the suicide note
सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एसएमसी की नौवीं कक्षा की छात्रा जेना हुसैन खान के सुसाइड नोट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों से लेकर कॉलेज प्रशासन तक के होठ सिले होने की वजहें क्या हो सकती हैं, इसे लेकर हर कोई हैरान है। आखिर उस सुसाइ़ड नोट में जेना ने ऐसी क्या बात लिख दी है, जिसे दबाया जा रहा है। सवाल यह भी है कि अपनी मौत से पहले वह सुसाइड नोट जेना ने ही लिखा है या किसी और ने इस घटना को मोड़ देने के लिए कहानी रच डाली है। कहा जा रहा है कि यह रहस्य तभी खुल सकता है, जब जिम्मेदार एजेंसियों की ओर से उसके सुसाइड नोट की जांच की जाए।

विज्ञापन

जेना हुसैन खान के नाम से जारी सुसाइड नोट में जो बातें लिखी गई हैं, उस पर भी जरा गौर कर लीजिए। जेना ने अपनी मां सूफिया रशीद और पिता अरफत खान को पूरी तरह क्लीन चिट दे दी है। लेकिन, अपने कॉलेज को कठघरे में खड़ा किया है। वह यातना के केंद्र के रूप में ऐसे कॉलेज को बंद कर देने की भी बात लिखती है। लेकिन, किसी शिक्षिका, प्रिंसपिल या अपनी सहेली का जिक्र नहीं करती।

विज्ञापन

यहां यह भी गौर करने वाली बात है कि इस सुसाइड नोट में जेना का हस्ताक्षर बीच में किया गया है। जबकि कोई भी अपना पत्र लिखने के बाद हस्ताक्षर अंत में वहां करता है, जहां उसकी बात पूरी तरह खत्म होती है। लेकिन, इस सुसाइड नोट में ऐसा नहीं है। जेना का बहुत ही खूबसूरती से एक हस्ताक्षर डायरी के पन्ने के बीच में किया गया है। इससे यह भी सवाल उठता है कि कहीं हस्ताक्षर के बाद उस पन्ने पर किसी यह बातें लिखकर तो नहीं छोड़ दीं।

फिलहाल यह जांच का विषय है। फिलहाल जेना हुसैन खान की मौत से रहस्य का साया 10वें दिन भी नहीं हट सका है। हर किसी को बालिका की मौत की यह संदिग्ध घटना भीतर से झकझोर रही है। उसके घर, आंगन से लेकर सेंट मैरीज स्कूल परिसर तक सिर्फ एक ही सवाल हर किसी के मन को मथ रहा है कि आखिर जेना की मौत का जिम्मेदार है कौन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed