फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The road hasn't been properly constructed for 40 years, causing anger among villagers

Prayagraj News: 40 साल से नहीं हुआ मार्ग का पक्का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

Wed, 22 Apr 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 22 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The road hasn't been properly constructed for 40 years, causing anger among villagers
क्षेत्र में चंदेलन का पूरा से अमिलो तक जाने वाला लगभग 1100 मीटर लंबा सड़क मार्ग बदहाल स्थिति में है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क की हालत पिछले चार दशकों से जस की तस बनी हुई है। आजतक इसका समुचित निर्माण नहीं कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार चकबंदी के समय इस सड़क पर केवल बोल्डर (गिट्टी) डालकर छोड़ दिया गया था। तब से लेकर आज तक इस मार्ग पर कोई ठोस निर्माण कार्य नहीं हुआ। करीब 15 साल पहले अंताही से लगभग 30 मीटर तक सड़क को डामर (काली) किया गया था, लेकिन वह भी अब पूरी तरह उखड़ चुकी है और वहां भी केवल गिट्टी ही दिखाई देती है। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सड़क कागजों में कई बार बन चुकी है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हुआ। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। संवाद
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
रमाशंकर शर्मा, कमला शंकर पांडेय, हरिशंकर पांडेय, विनोद गौतम, संतोष गौतम आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग के जेई (जूनियर इंजीनियर) पर भी लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उनका कहना है कि अधिकारी पैसे लेकर बैठ गए हैं और जमीन पर कोई काम नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे सभी एकजुट होकर मुख्यमंत्री के पास जाकर अपनी समस्या रखेंगे और न्याय की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed