{"_id":"5706c2554f1c1b5319c817af","slug":"the-rivet-off-fireworks-samvatsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी करके किया कीलक संवत्सर को विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी करके किया कीलक संवत्सर को विदा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 08 Apr 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
संवत् 2073 कुंडली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जयश्री राम के उद्घोष के बीच सिविल लाइंस चौराहे पर आतिशबाजी कर कीलक नामक पूर्व संवत्सर को विदाई दी। विहिप के प्रांत मंत्री पवन श्रीवास्तव ने कहा, सनातन संस्कृति में इसका खासा महत्व है, लेकिन पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से वर्तमान पीढ़ी इसे भूलती जा रही है। हिंदू नववर्ष के आगमन एवं पूर्व वर्ष की विदाई के मौके पर कीलक नामक संवत्सर को विदाई दी गई। कार्यक्रम में जय बहादुर, अमित आलोक पांडेय, विनोद सोनकर, संदीप चौहान, निखिल केसरवानी, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं परिवर्तन संस्था की ओर से हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को बाई का बाग में पटाखे फोड़कर और अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे का बधाई दी गई। संस्था अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने कहा कि हिंदू नववर्ष ही भारतीय नववर्ष का स्वरूप है और यही हमारी पहचान है। हम सभी को एक दूसरे को टीका लगाकर और प्रकृति की रक्षा के लिए पौधरोपण करके नव वर्ष मनाए। इस मौके पर पार्षद आभा द्विवेदी, राजेश केसरवानी, साक्षी प्रभाकर, शिवम, आलोक दूबे, आरडी सिंह, बबली यादव, राजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।