फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the result of pcs final 2018 should release before the result of pcs mains 2019

पीसीएस मेंस कराने से पहले जारी हो फाइनल रिजल्ट

Fri, 12 Jun 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
the result of pcs final 2018 should release  before the result of pcs mains 2019
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किए जाने के बाद एक बार फिर इस मांग ने तेजी पकड़ ली है कि पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा से पहले जारी किया जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि इससे पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा पिछले साल 18 अक्तूबर को आयोजित की गई थी और 10 अक्तूबर को पीसीएस-2017 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया था। पीसीएस-2017 में उच्च पदों पर चयनित होने वाले तमाम अभ्यर्थी पीसीएस-2018 में शामिल होने के लिए अर्ह थे, लेकिन उच्च पदों पर चयन के बाद ज्यादातर अभ्यर्थी पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हुए और इससे पीसीएस-2018 मेंस में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ गए। आयोग ने अब तक पीसीएस-2018 मेंस का रिजल्ट घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि जिस तरह पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा कराने से पहले पीसीएस-2017 का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया गया था, उसी तरह पीसीएस-2019 के मेंस से पहले पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाए, ताकि पीसीएस मेंस-2019 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ सकें। पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 25 जुलाई को प्रस्तावित है। आयोग ने अब तक पीसीएस मेंस-2018 का रिजल्ट नहीं दिया है। रिजल्ट जारी होने के बार इंटरव्यू भी कराना होगा और फिर अंतिम परिणाम आएगा। आयोग के अफसरों का कहना है कि परिणाम तैयार किए जाने का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed