फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The railway has won over a million Betikton

एक लाख बेटिकटों ने भर दी रेलवे की झोली

Sat, 06 Aug 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
The railway has won over a million Betikton
money
 रेलवे भले ही लाख अभियान चलाए, लेकिन बेटिकट यात्रियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। बेटिकट यात्रियों के आंकड़ों को देखकर तो यही कहा जा सकता है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के सिर्फ इलाहाबाद मंडल की बात करें तो मंडल के इलाहाबाद, कानपुर, अलीगढ़, इटावा आदि स्टेशनों में बीते माह आकस्मिक चेकिंग के दौरान तकरीबन एक लाख यात्री बिना टिकट एवं अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने केआरोप में पकड़े गए। इस दौरान रेलवे प्रशासन ने जुर्माने के तौर पर तकरीबन पांच करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूल लिए।
विज्ञापन


अमूमन जुलाई का महीना रेलवे के नजरिये से ऑफ सीजन माना जाता है। ऑफ सीजन होने के बावजूद भी एनसीआर के इलाहाबाद मंडल में चलने वाली ट्रेनों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी नहीं आई। मंडल के डीसीएम पीके शर्मा के नेतृत्व में जुलाई माह के दौरान मिर्जापुर, विंध्याचल, इलाहाबाद, फतेहपुर, सिराथू, भरवारी, कानपुर, इटावा, फिरोजाबाद, टूंडला, अलीगढ़, खुर्जा आदि स्टेशनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया तो 98035 यात्री बिना टिकट एवं अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने के आरोप में पकड़े गए, जबकि पिछले साल इस अवधि  में 74031 यात्री पकड़े गए थे।

विज्ञापन

 

 

इन यात्रियों से तब 3.88 करोड़ का जुर्माना वसूला गया था, जबकि पिछले माह हुई कार्रवाई में सिर्फ जुर्माने से ही रेलवे ने 4.87 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। इसके अलावा मजिस्ट्रेट चेकिंग में भी रेलवे की ओर तकरीबन दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि जुर्माना न दे पाने की एवज में 32 यात्रियों को जेल की भी हवा खानी पड़ी। मंडल वाणिज्य प्रबंधक पीके शर्मा के अनुसार इस दौरान मंडल के तमाम स्टेशनों पर गंदगी फैलाने के आरोप में भी यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सिर्फ गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से ही 8.50 लाख रुपये जुर्माने के रूप में लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed