{"_id":"6ad91e7d339323afa4018211","slug":"the-public-is-demanding-answers-from-the-bjp-government-shyamlal-pal-allahabad-news-c-3-ald1034-1001802-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार से जवाब मांग रही जनता : श्यामलाल पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार से जवाब मांग रही जनता : श्यामलाल पाल
विज्ञापन
सलोरी में स्व. सतीश चंद्र श्रीवास्तव के परिजनों से बातचीत करते सपा प्रदेश अध्यक्ष। फ़ोटो . सपा
- फोटो : Samvad
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जनता अब समझ चुकी है और भाजपा को हटाने का संकल्प ले चुकी है। बुधवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकारों को संबोधित करने के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से सवाल कर रही है कि जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया गया। इसके साथ ही जनता पेपर लीक, किसानों व युवाओं के मुद्दे पर भी जवाब मांग रही है।
मृतक लैब अटेंडेंट के परिजन से मिले प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल व प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव बुधवार को सलोरी में मृतक लैब अटेंडेंट व अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव के परिजनों के बीच पहुंचे थे। 15 अक्तूबर को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी व बेटियों से मुलाकात उनकी बातें सुनी। प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव ने परिजनों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कराने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, विधायक विजमा यादव, हाकिम लाल बिंद, गीता शास्त्री, संदीप पटेल, पूर्व विधायक मुज्तबा सिद्दीकी आदि रहे।