{"_id":"60d784a003eb1c206a5673f5","slug":"the-process-of-getting-dead-bodies-out-of-the-sand-continues-then-39-dead-bodies-came-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत से अनवरत शवों के निकलने का सिलसिला जारी, फिर 39 शव निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत से अनवरत शवों के निकलने का सिलसिला जारी, फिर 39 शव निकले
Sun, 27 Jun 2021 01:18 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : लगातार हो रही बारिश और गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण फाफमऊ घाट पर दफन शव बाहर आ रहे हैं।
- फोटो : prayagraj
गंगा के जलस्तर में वृद्धि से फाफामऊ घाट पर कटान का क्षेत्र बढ़ने के साथ ही रेत से निकलने वाले शवों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। शनिवार को कटान की वजह से 39 शव बाहर आए। यह अब तक की रेत में दफन शवों की सबसे बड़ी संख्या है। इसी के साथ इस घाट पर 155 शवों का अंतिम संस्कार कराया जा चुका है। देर रात तक इस घाट पर लावारिस शवों की चिताएं लगाकर अंतिम संस्कार कराया जाता रहा।
फाफामऊ घाट पर कटान की वजह से शनिवार को भी सुबह से ही लावारिस शवों के दिखने से नगर निगम के कर्मचारियों की भागदौड़ बढ़ गई। निगरानी के लिए लगाए गए मजदूरों ने दोपहर 12 बजे तक 16 शव निकाले थे। जलस्तर बढ़ने केे साथ ही रेत में कटान होती रही और रात नौ बजे तक यह सिलसिला जारी रहा। जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कर्मकांड और श्राद्ध के साथ इन शवों को मुखाग्नि दी।