फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The prisoner brought on the court escaped from the court premises

प्रयागराजः पेशी पर लाया गया प्रतापगढ़ का बंदी अदालत परिसर से फरार

Mon, 26 Aug 2019 07:20 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Aug 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
The prisoner brought on the court escaped from the court premises
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नैनी जेल से सोमवार को पेशी पर लाया गया बंदी सुनील कुमार गुप्ता जिला कचहरी परिसर से फरार हो गया। जेल में उसके कब्जे से मोबाइल मिलने के मामले में उस पर प्रिजनर एक्ट के तहत मुकदमा लिखा था जिसमें सोमवार को उसे तलब किया गया था। सूचना पर शहर भर में घेराबंदी की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। 

विज्ञापन


सुनील कुमार गुप्ता(23) पुत्र शिवबहादुर गुप्ता मूल रूप से प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित दुबे का पुरवा का रहने वाला था। 2017 में लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या के दो मामलों में वह नामजद था। इसके अलावा उस पर आर्म्स एक्ट का भी एक मामला दर्ज था। प्रतापगढ़ से पिछले साल नवंबर में उसे नैनी जेल स्थानांतरित किया गया था। पिछले दिनों जेल में पड़े छापे के दौरान उसके कब्जे से मोबाइल मिला था जिस पर उसके खिलाफ नैनी थाने में प्रिजनर एक्ट का मुकदमा लिखा गया था।

विज्ञापन

 

इसी मामले में नैनी पुलिस ने उसका वारंट बनवाया था जिस पर उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। हवालात सुरक्षा में लगा दीवान ओमप्रकाश यादव उसे लेकर अदालत परिसर में पहुंचा। इसी दौरान मौका पाकर वह भाग निकला। कुछ देर बाद उसे न पाकर सिपाही के होश उड़ गए। खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर कर्नलगंज के साथ ही शहर भर में घेराबंदी की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। खबर लिखे जाने तक उसकी खोजबीन जारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed