फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The plane coming from Bangalore landed in Lucknow instead of Prayagraj

दृश्यता : प्रयागराज की जगह लखनऊ में उतरा बंगलूरू से आने वाला विमान, मौसम सही होने के बाद लाया गया

Sat, 25 Nov 2023 01:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 01:40 PM IST
सार

विमानन कंपनी इंडिगो का विमान सुबह 8:15 बजे बंगलूरू से उड़ान भरकर यहां 10:40 बजे आता है, लेकिन शुक्रवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से दृश्यता काफी कम थी। विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया, लेकिन उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली।

विज्ञापन
The plane coming from Bangalore landed in Lucknow instead of Prayagraj
Indigo Flight - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दृश्यता कम होने के कारण बंगलूरू से आने वाला इंडिगो का विमान लैंड नहीं कर सका। बाद में विमान को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। मौसम ठीक होने के बाद यह विमान बाद में प्रयागराज लाया गया। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कम दृश्यता की वजह से मुंबई उड़ान भी शुक्रवार को लेट रही।

विज्ञापन


विमानन कंपनी इंडिगो का विमान सुबह 8:15 बजे बंगलूरू से उड़ान भरकर यहां 10:40 बजे आता है, लेकिन शुक्रवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से दृश्यता काफी कम थी। विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया, लेकिन उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। काफी देर तक आसमान में चक्कर काटने के बाद विमान को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर भेज दिया गया। वहां विमान 11:45 बजे उतरा। 35 मिनट के बाद 12:20 बजे विमान अमौसी से प्रयागराज के लिए उड़ा। यहां दोपहर 1:05 बजे उसका आगमन हुआ। इसके बाद विमान यहां से बंगलूरू के लिए दोपहर 2:34 बजे उड़ा, जबकि उसकी रवानगी का सही समय सुबह 11:10 बजे है।
विज्ञापन


दरअसल, लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक कैट थ्री-बी इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम लगा है। इससे कम दृश्यता में भी विमानों की लैंडिंग हो जाती है। इसी वजह से मुंबई से प्रयागराज आने वाली उड़ान भी शुक्रवार को विलंबित रही। मुंबई से यह विमान 10:55 की जगह 12:05 बजे उड़ा। यहां उसकी लैंडिंग दोपहर 2:07 बजे हुई, जबकि यहां आने का वास्तविक समय 12:55 बजे है। बाद में यही विमान 1:30 बजे की जगह दोपहर 2:40 बजे यहां से मुंबई के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed