फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The person who called three times within 24 hours is currently the main suspect, police is investigating on ma

Mahakumbh : 24 घंटे के भीतर तीन बार कॉल करने वाला फिलहाल मुख्य संदिग्ध, कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस

Sat, 08 Mar 2025 06:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Mar 2025 06:10 PM IST
सार

करेली में ठेकेदार सलाहुद्दीन की हत्या के मामले में एक अहम बात सामने आई है। पता चला है कि जिस शख्स के बुलाने पर वह घर से निकले और फिर नहीं लौटे, उसने 24 घंटे के भीतर उन्हें तीन बार फोन किया था। फोन कर हर बार वह उन्हें साइट देखने के लिए बुलाता रहा।

विज्ञापन
The person who called three times within 24 hours is currently the main suspect, police is investigating on ma
सलाउद्दीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करेली में ठेकेदार सलाहुद्दीन की हत्या के मामले में एक अहम बात सामने आई है। पता चला है कि जिस शख्स के बुलाने पर वह घर से निकले और फिर नहीं लौटे, उसने 24 घंटे के भीतर उन्हें तीन बार फोन किया था। फोन कर हर बार वह उन्हें साइट देखने के लिए बुलाता रहा। फिलहाल पुलिस उसे मुख्य संदिग्ध मानकर चल रही है। मर्चरी पहुंचे बेटे फैजान ने बताया ‘अब्बू के पास बुधवार से ही कोई बार-बार फोन कर रहा था। उनसे कह रहा था कि एक मकान बनवाना है और वह आकर साइट देख लें।

विज्ञापन


पहली बार बुधवार सुबह फोन आया। अब्बू ने बाद में आने की बात कही। रात में एक बार फिर कॉल आई तो अब्बू ने दूसरे दिन आने की बात कहकर फोन रख दिया। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे के करीब फिर उसी शख्स की कॉल आई। इसके बाद अब्बू बाइक लेकर घर से निकल गए। दोपहर में वह नमाज पढ़ने के लिए घर आते थे लेकिन बृहस्पतिवार को नहीं आए। 11:40 बजे फोन पर बात हुई तो बताया कि वह ऐनुद्दीनपुर में हैं। साथ ही थोड़ी देर में सब्जी लेकर लौटने की बात कही लेकिन फिर नहीं लौटे।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे बंद हो गया फोन

बेटे ने बताया कि 11.40 बजे फोन पर बात होने के बाद भी नहीं लौटने पर दोपहर 12 बजे के करीब घरवालों ने पड़ोस के एक लड़के से फिर फोन लगवाया। हालांकि उनका नंबर बंद मिला। इसके बाद कई बार कॉल की गई लेकिन नंबर बंद ही बताता रहा। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि दोपहर में ही वारदात को अंजाम दे दिया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

जिस जगह यह घटना हुई, उसके आसपास का क्षेत्र कछार में आता है। जिस मकान में शव मिला, उसके आसपास करीब 200 मीटर दूर तक और कोई घर नहीं है। कुछ दूर पर ही जंगल भी है। मकान तक जाने वाले रास्ते पर स्थित एक मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस इस कैमरे का फुटेज खंगालने में जुटी रही।

पेट में सात, सिर में एक गहरे जख्म का निशान

बृहस्पतिवार दोपहर बाद दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान सिर में एक और पेट में सात गहरे जख्म के निशान मिले। पेट में धारदार और सिर में वजनी व ठोस चीज से चोट पहुंचाई गई। शाम चार बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया।

एक से ज्यादा लोग थे शामिल
 

मौका मुआयना के बाद पुलिस अफसर इस बात की भी आशंका जता रहे हैं कि हत्यारों की संख्या एक से ज्यादा हो सकती है। दरअसल ठेकेदार मजबूत कद-काठी के थे। ऐसे में अकेले व्यक्ति का उनकी हत्या करना आसान नहीं। उधर घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को भी बुलवाया गया। स्निफर डॉग घटनास्थल के आसपास ही घूमता रहा। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट के नमूने एकत्र किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed