{"_id":"5e8634cd8ebc3e6fc1299b82","slug":"the-patients-of-cold-problem-came-in-the-opd-of-corona-city-news-ald2724630149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ओपीडी में आए सर्दी जुकाम के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ओपीडी में आए सर्दी जुकाम के मरीज
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल की कोविड-19 कोरोना ओपीडी बृहस्पतिवार को लगभग खाली रही। बमुश्किल किश्तों में पहुंचे करीब 60 मरीजों में अधिकतर सर्दी-जुकाम से पीड़ित रहे। एसआईसी और प्रभारी के मुताबिक एक भी कोरोना संदिग्ध नहीं पाया गया, ना ही किसी का नमूना जांच के लिए भेजा गया।
लॉक डाउन के सख्ती से पालन के बावजूद एसआरएन अस्पताल की कोरोना ओपीडी में आए मरीज मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित रहे। लोगों ने कोरोना के खौफ में जांच कराने की जिद पकड़ी पर, उनमें लक्षण नहीं मिले सो उनका नमूना जांच के लिए नहीं भेजा गया। एसआरएन अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है। बदलते मौसम में लोगों को कोरोना का भय ओपीडी तक ला रहा है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में आए मरीजों को परामर्श और दवाओं के साथ घर भेजा गया। सलाह दी गई है कि सर्दी-जुकाम( प्लू) में भी बाहर न निकलें तो अच्छा होगा।
स्वास्थ्य विभाग की आरआरटी टीमों ने बृहस्पतिवार को क्वारंटीन किए गए लोगों की 27 स्थानों पर जांच की। सभी की स्थिति सामान्य बताई गई है। वहीं, कमला भवन से करेली के महबूबा पैलेस में क्वारंटीन किए गए 37 लोगों की हालत पहले से बेहतर बताई गई है। नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. गणेश प्रसाद के मुताबिक सारा ध्यान क्वारंटीन किए गए लोगों की सेहत सही रहे, इस पर है। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ की सूची में शामिल लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
आरआरटी टीमों को विदेश से आए क्वारंटीन लोगों के घर भेजा गया। फिलहाल कहीं से कोरोना संबंधी दिक्कत की सूचना नहीं है। वहीं क्वारंटीन किए गए लोगों को कमला भवन से हटाने के कार्य में लगे डॉ. आनंद सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. ऋषि सहाय सहित अन्य डॉक्टरों की टीमों ने सभी 37 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। सभी की स्क्रीनिंग के साथ स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. राहुल सिंह के मुताबिक अब तक की स्क्रीनिंग में सभी का स्वास्थ्य ठीक है। उनके तापमान भी सामान्य रिकार्ड किए गए हैं। किसी को खांसी, बुखार की समस्या नहीं रही। फिलहाल किसी में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं।