फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The patient admitted to the hospital in Prayagraj with a knife-to-neck neck

प्रयागराज में अस्पताल में भर्ती मरीज ने चाकू से रेती गर्दन, मौत

Sun, 26 May 2019 06:39 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 May 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
The patient admitted to the hospital in Prayagraj with a knife-to-neck neck
knife
अतरसुइया स्थित अस्पताल में भर्ती मरीज नौशाद ने चाकू से अपनी गर्दन रेतकर जान दे दी। उसके बाएं पैर में संक्रमण हो गया था जिससे वह काफी परेशान था। पुलिस के मुताबिक, घरवालों से मिली जानकारी और मौका मुआयना करने के बाद यही लग रहा है कि बीमारी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। जांच-पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


नौशाद(35) पुत्र हाफिज खुल्दाबाद क्षेत्र के काका का खेत, अटाला का रहने वाला था। वह मीट की दुकान में काम करता था। महीने भर पहले काम करने के दौरान उसके एक पैर में कील धंस गई। ध्यान न देने की वजह से पैर में संक्रमण हो गया। डॉक्टरों को दिखाने पर पता चला कि सेप्टिक की चपेट में आने से उसके पूरे पैर में संक्रमण हो गया है। हफ्ते भर पहले उसे अतरसुइया के दरियाबाद में पीपल तिराहा स्थित अल्सिफा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वह दूसरे तल पर स्थित प्राइवेट वार्ड में भर्ती था। हालांकि इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने यह भी बताया था कि संक्रमण की वजह से पैर भी काटना पड़ सकता है। शनिवार को उसकी देखरेख के लिए भतीजा तौफीक मौजूद था। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया कि रात करीब दो बजे नौशाद के कहने पर वह घर चला गया। सुबह पांच बजे के करीब अस्पताल का स्टाफ वार्ड में पहुंचा तो देखा कि नौशाद की खून से लथपथ लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगल में ही चाकू पड़ा था और उसके गले में गहरा जख्म था। सूचना पर घरवाले पहुंच गए। करीब 10 बजे सूचना मिली तो पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अतरसुइया जयचंद शर्मा ने बताया कि घरवालों ने बताया है कि बीमारी को लेकर वह बहुत परेशान था। फिलहाल यही माना जा रहा है कि बीमारी से तंग आकर उसने जान दे दी। जांच की जा रही है। 


अब जी कर क्या करूंगा
पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने पूछताछ में बताया कि बीमारी से परेशान नौशाद दो-तीन दिनों से जान देने की बात भी कर रहा था। तीन दिन पहले जब डॉक्टरों ने संक्रमण पूरे पैर में फैलने की बात बताई तो वह परेशान हो उठा था। उसने यह भी कहा था कि अब वह जीकर क्या करेगा। हालांकि  तब किसी को अंदेशा भी नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed