फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The path of Baba Kedarnath Dham with Mata Vaishno Devi became difficult, no room in many trains this month

Waiting : माता वैष्णो देवी के साथ बाबा केदारनाथ धाम की राह हुई मुश्किल, इस माह कई ट्रेनों में नो रूम

Thu, 08 Jun 2023 03:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 03:11 PM IST
सार

रेलवे ने राहत देने के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई तो हैं, लेकिन वह भी पूरी तरह से पैक हो गई हैं। तमाम ट्रेनों के तत्काल टिकट भी चंद मिनटों में ही बुक हो जाने की वजह से यात्री खासे मायूस हैं।

विज्ञापन
The path of Baba Kedarnath Dham with Mata Vaishno Devi became difficult, no room in many trains this month
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से विभिन्न धार्मिक पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची होने से लोग परेशान हैं। यहां से सभी प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों के निकटतम रेलवे स्टेशनों तक जाने वाली ट्रेनों में इस माह बिल्कुल भी जगह नहीं है। रेलवे ने राहत देने के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई तो हैं, लेकिन वह भी पूरी तरह से पैक हो गई हैं। तमाम ट्रेनों के तत्काल टिकट भी चंद मिनटों में ही बुक हो जाने की वजह से यात्री खासे मायूस हैं।

विज्ञापन


लाउदर रोड के अमित श्रीवास्तव का ही उदाहरण लें। अमित को अपने परिजनों के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए जाना है। पहले उन्होंने 25 मई का रिजर्वेशन योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में करवाया, लेकिन वह कंफर्म नहीं हुआ। इसके बाद आठ जून का एक बार फिर से रिजर्वेशन करवाया है, लेकिन प्रतीक्षा सूची जस की तस है। इसी तरह हिम्मतगंज के उत्कर्ष भरद्वाज ने उधमपुर एक्सप्रेस में 10 जून का रिजर्वेशन करवाया है। उत्कर्ष का भी टिकट कंफर्म नहीं है। ऐसे में उसने अब नौ जून की सुबह तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगने की तैयारी की है। अमित और उत्कर्ष जैसे कई लोग हैं, जो ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची होने से मायूस हैं।

विज्ञापन

हाईकोर्ट में छुट्टियों के बाद बढ़ी भीड़
शहर के तमाम स्कूल 20 मई से ही बंद हैं, जबकि हाईकोर्ट में छुट्टियां एक जून से शुरू हुई हैं। इसके बाद से ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा के अधिकांश मुसाफिर ट्रेन से हरिद्वार, देहरादून या ऋषिकेश पहुंचते हैं। वहीं, तिरुपति के लिए सीधी ट्रेन न होने की वजह से प्रयागराज से जाने वाले लोग अमूमन सिकंदराबाद तक का सफर ट्रेनों से करते हैं।

इसी तरह शिरडी जाने वाले लोग मनमाड, नासिक रोड या मुंबई तक ट्रेन से पहुंचकर आगे का सफर किसी अन्य साधन से तय करते हैं। हिमाचल में ज्वाला देवी, चिंतपूर्णी जाने वाले लोग चंडीगढ़ या पठानकोट की ट्रेन, माता वैष्णो देवी जाने वाले जम्मूतवी, उधमपुर जाने वाली ट्रेन से अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। फिलहाल इन सभी स्थानों को जाने वाली ट्रेनों में इस माह बिल्कुल भी जगह नहीं है। संबंधित ट्रेनों के एसी कोच में प्रतीक्षा सूची ज्यादा लंबी है।

चंद मिनट में ही बुक हो जा रहीं तत्काल की सभी टिकट

ट्रेनों में तत्काल टिकट की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन इसका फायदा कुछ ही यात्रियों को मिल पा रहा है। प्रीतम नगर के दीपक शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को बरेली जाना था, ताकि वहां से टैक्सी द्वारा नैनीताल पहुंच सकें। बुधवार सुबह वह प्रयागराज जंक्शन पहुंचे, लेकिन जब तक उनका नंबर आता तब तक नौचंदी और हरिद्वार एक्सप्रेस के एसी थ्री कोच में तत्काल कोटे की सभी बर्थ बुक हो गईं। हिम्मतगंज के कुशाग्र श्रीवास्तव भी जंक्शन से मायूस लौटे। उन्हें उधमपुर एक्सप्रेस से पठानकोट जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed