{"_id":"5feb662b8ebc3e3e723038c1","slug":"the-path-for-the-appointment-of-assistant-professor-candidates-opened-city-desk-news-ald29530828","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता खुला
विज्ञापन
The path for the appointment of assistant professor candidates opened
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने का रास्ता खुल गया गया है। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशालय में अभ्यर्थियों के धरना-प्रदर्शन के बाद निदेशालय ने चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कराने के लिए अभ्यर्थियों से उनके संशोधित मोबाइल नंबर मांगे हैं। चयनित अभ्यर्थियों को जनवरी में नियुक्ति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन संख्या 47 के तहत न सिर्फ शिक्षाशास्त्र की मुख्य सूची के चयनित अभ्यर्थियों, बल्कि अर्थशास्त्र (पुरुष वर्ग), राजनीति शास्त्र (पुरुष वर्ग) एवं अंग्रेजी (महिला वर्ग) की प्रतीक्षा सूची के चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए भी उनसे संशोधित मोबाइल नंबर मांगे गए हैं। संशोधित मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में अपना नाम, रोल नंबर, विषय, पुराना मोबाइल नंबर और संशोधित मोबाइल नंबर उपलब्ध करना है। यह जानकारी निदेशालय के ईमेल आईडी AYOG.472019@GMAIL.COM पर प्रेषित करनी है। ऑनलाइन काउंसलिंग एवं नियुक्ति से संबंधित सभी सूचनाएं अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से ही प्रेषित की जाती हैं।
संशेधित मोबाइल नंबर मिलने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी करेगा और ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने शिक्षाशास्त्र के चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें दो माह पूर्व ही निदेशालय को भेज दी थी। अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कराने के लिए कई बार वहां धरना-प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
मंगलवार को शिक्षाशास्त्र के चयनित अभ्यर्थी बड़ी संख्या में वहां निदेशक का घेराव करने पहुंचे। हालांकि निदेशक वहां नहीं थे। अभ्यर्थियों ने संयुक्त निदेशक को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही काउंसलिंग शुरू कराई जाएगी और इसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कराने के लिए निदेशालय ने प्रक्रिया को शुरू करते हुए अभ्यर्थियों के संशोधित मोबाइल नंबर मांग लिए।