फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The parents killed the daughter

बदनामी के डर से मां-बाप ने ही गर्भवती बेटी को उतारा था मौत के घाट, दंपती को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 31 Oct 2020 06:34 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
The parents killed the daughter
बेटी की हत्या के आरोप में नबाबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार माता पिता। - फोटो : PRATAPGARH
नवाबगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर में युवती की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अविवाहित बेटी के गर्भवती होने की जानकारी होने पर समाज में बदनामी के डर से माता-पिता ने ही बेरहमी के साथ उसका कत्ल कर दिया। कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेल पटरी पर रख दिया। पुलिस ने शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए आरोपी दंपती को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर 25 अक्तूबर को 20 वर्षीय युवती का शव मिला था। उसकी पहचान पूजा पुत्री कमलेश कुमार निवासी किशुनदासपुर के रूप में हुई थी। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर में शौच जाने की बात कहकर निकली थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पूजा तीन माह की गर्भवती थी। उसके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया था। इस पर पुलिस को घरवालों पर ही शंका हुई। पुलिस ने पूजा के मां-बाप से पूछताछ शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पिता कमलेश ने पुलिस को बताया था कि वह घटना वक्त अपनी पत्नी को दिखाने ऊंचाहार गया था। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर जांच की तो पता चला कि वह बेटी को लेकर आया था। इस पर पुलिस ने पिता कमलेश और मां अनीता पर सख्ती की तो वह टूट गए। उन्होंने बताया कि बेटी ने पेट दर्द की शिकायत की तो वह उसे लेकर ऊंचाहार अस्पताल गए थे। जांच के दौरान पता चला उसके पेट में तीन महीने का गर्भ है। लौटते समय दोनों ने समाज में अपनी इज्जत बचाने की खातिर योजना बनाई और बेटी पूजा को ले जाकर घर में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 11 बजे वह बाइक से लेकर उसे आलापुर के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। कमलेश अपने साथ कुल्हाड़ी लाया था। अनीता ने पूजा के हाथ पकड़े और कमलेश ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इस दौरान बेटी गलती हो जाने की गुहार लगाती रही, लेकिन पिता और मां ने उसे नहीं बख्शा। कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर रख दिया। रात में ट्रेन नहीं आने के चलते शव सुरक्षित रहा। सुबह शव मिलने की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। पूरी कहानी समझने के बाद पुलिस ने कमलेश कुमार यादव पुत्र गिरधारी लाल यादव व उसकी पत्नी अनीता देवी निवासी किशुनदासपुर के खिलाफ लिखापढ़ी जेल भेज दिया। आरोपियों की निशानदेही पर कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed