फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The old pension will be restored if the SP government is formed in Uttar Pradesh: Naresh Uttam

उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो बहाल होगी पुरानी पेंशन : नरेश उत्तम

Sat, 21 Nov 2020 07:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Nov 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
The old pension will be restored if the SP government is formed in Uttar Pradesh: Naresh Uttam
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए आए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की। पार्टी कार्यालय में शनिवार को प्रचार अभियान की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन की व्यवस्था बहाल की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय 35 हजार रुपये किए जाने, शिक्षा मित्रों को नियमित किए जाने समेत सपा सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की। साथ ही उन्होंने प्रदेश की सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें घर से निकालने और पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में वोट डलवाने की अपील की।
विज्ञापन


नरेश उत्तम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हर साल दो करोड़ लोगों को रेाजगार देने का वादा किया था लेकिन सात साल बीत जाने पर चौदह करोड़ लोगों को रोजगार मिलना तो दूर कई करोड़ लोग बेरोजगार हो गए। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी डॉ.मान सिंह यादव चुनाव जीतने पर स्नातकों, बेरोजगारों, प्रतियोगी छात्रों, शिक्षकों की समस्याओं को विधान परिषद् में मजबूती के साथ उठाएंगे और सपा की सरकार बनने पर समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में धांधली के प्रति सजग रहने की भी बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने करछना के राम नगर में कार्यकर्ताओं की सभा को भी संबोधित किया और 2022 में जीत का दावा किया। नरेश उत्तम पटेल ने फाफामऊ के बनाई का पूरा एवं सोेराव कउे बाबू बिहारी इंटर कॉलेज की सभा को भी संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन पटेल के आवास पर भी गए और उनके स्वस्थ होने की कामना की।


रामपूजन कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने भड़ेवरा, रामनगर, नैनी, तेलियरगंज, फाफामऊ, सोरांव आदि स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बैठक की अध्यक ्षता सैयद इफ्तेख़ार हुसैन एवं संचालन रवींद्र यादव ने किया। बैठक और स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव, संदीप पटेल, शैलेंद्र यादव, हीरामणि पटेल, पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, रामानंद भारती, ऋचा सिंह, दान बहादुर मुधर, सै.मो.अस्करी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed