फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the notice issued in the court of contempt

कोर्ट की अवमानना में नोटस जारी

Wed, 10 Jun 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
the notice issued in the court of contempt
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के सचिव आशुतोष कुमार अग्निहोत्री को अवमानना नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। याचिका की सुनवाई 15 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

बस्ती के विवेक कुमार श्रीवास्तव व अन्य की अवमानना याचिका यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी केशरवानी ने दिया है। ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के खाली पदों को भरने की मांग में दाखिल याचिका पर कोर्ट ने आयोग को निर्णय लेने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा था कि मेरिट में नीचे के अभ्यर्थियों को खाली बचे पदों पर चयनित करने पर विचार किया जाए। जिसका पालन न करने पर अवमानना याचिका दाखिल की गई, जिसे कोर्ट ने आयोग को आदेश के पालन का एक और अवसर देते हुए निस्तारित कर दिया था। इसके बावजूद आदेश का पालन नहीं किया गया तो दोबारा यह याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने कहा कि सचिव ने जानबूझकर प्रथम दृष्टया कोर्ट की अवहेलना कर स्वयं को अवमानना अधिनियम की धारा 12 के अंतर्गत दंड पाने के लिए पेश किया है। याचिका की सुनवाई 15 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed