Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The New PHC at Bankesar has been closed for a year

Prayagraj News: एक वर्ष से बंद पड़ा है न्यू पीएचसी बनकेसर

Thu, 05 Nov 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 05 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The New PHC at Bankesar has been closed for a year
सोरांव -- खंडहर में तब्दील न्यू पीएचसी बनकेसर
करीब तीन दशक पहले स्थानीय लोगों की मांग पर जनप्रतिनिधियों द्वारा सोरांव विकास खंड अंतर्गत बनकेसर गांव में स्वास्थ्य चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से न्यू पीएचसी बनकेसर की स्थापना कराई गई थी।
विज्ञापन

उपेक्षा के चलते करीब एक वर्ष से पहले अस्पताल को पूर्ण रूप से बंद करते हुए तैनात चिकित्सा कर्मियों को सोरांव सीएचसी भेज दिया गया। इसके पश्चात से ही क्षेत्र के कई गांव के लोगों को स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए तकरीबन दस किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्थानीय लोगों को सरल व सुगम चिकित्सा व्यवस्था के उद्देश्य से करीब तीन दशक पहले माधव नगर बिगहिया गांव के निकट बनकेसर गांव में न्यू पीएचसी बनकेसर का स्थापना के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के आवास भी बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय बीतने के साथ स्वास्थ्य विभाग तथा जनप्रतिनिधियों के उपेक्षात्मक पूर्ण रवैया के चलते अस्पताल तथा आवास दोनों जर्जर होते गए। इसी क्रम में करीब एक वर्ष से पहले स्वास्थ्य कर्मियों के उच्च अधिकारियों के आदेश के चलते न्यू पीएचसी बनकेसर में तैनात चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों को पीएचसी बनकेसर से हटाते हुए सोरांव सीएचसी में तैनाती कर दी गई।

स्वास्थ्य कर्मियों के अभाव में न्यू पीएचसी बनकेसर आज सिर्फ खंडहर ही बचा हुआ है स्थानीय लोगों की मानें तो शाम होते ही खंडहर में तब्दील पीएचसी में चोर उचक्कों का आश्रय स्थल बन जाता है। सोरांव सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक तिवारी ने बताया कि हमें आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं जिससे जानकारी नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा न्यू पीएचसी बनकेसर से डॉक्टर तथा स्वास्थ्य कर्मियों को हटा देने से इलाके के लोगों को स्वास्थ्य सेवा के लिए मजबूरन निजी अस्पतालों में शरण लेनी पड़ती है। - राजेश कुमार कुशवाहा, माधव नगर बिगहिया

न्यू पीएचसी बनकेसर को बंद कर दिया जाने से लोग स्थानीय लोगों को इलाज के लिए करीब दस किलोमीटर दूर सोरांव जाने का जोखिम उठाने के बजाय निजी तथा झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करने को विवश हो रहे हैं।- राजेश कुमार पटेल (समाजसेवी) कुरगांव


स्वास्थ्य विभाग की ओर से न्यू पीएचसी बनकेसर को बंद कर देने से गरीब तथा बुजुर्ग लोगों को इलाज के लिए काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।--अर्जुन पटेल, मटियारा

ये गांव प्रभावित
चांदपुर मटियारा, माधव नगर बिगहिया, बनकेसर, इस्माइल गंज, टी टी पडिला, नहरपुर, जैतवार डीह, कुरगांव, करौंदी, बढ़नपुर, अढ़नपुर, भिदुरा, थरवई, बनकट आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed