फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The new auditorium will be handed over to the Allahabad University administration

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन को सुपुर्द होगा नया ऑडिटोरियम 

Fri, 20 Aug 2021 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Aug 2021 10:22 PM IST
सार

  • संचालन का होगा जिम्मा, वीआईपी और प्रशासनिक कार्यक्रमों के लिए बुकिंग में प्राथमिकता 
  • स्मार्ट सिटी कंपनी और इविवि प्रशासन के बीच जल्द साइन होगा एमओयू

विज्ञापन
The new auditorium will be handed over to the Allahabad University administration
Prayagraj News : auditorium - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

शहर का सबसे बड़ा और नया कलश स्वरूप ऑडिटोरियम निर्माण के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन के सुपुर्द किया जाएगा। संचालन के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी और इविवि प्रशासन के बीच जल्द ही एमओयू साइन किया जाएगा। एमओयू की पहली शर्त होगी कि वीआईपी और प्रशासनिक कार्यक्रमों के लिए बुकिंग में प्राथमिकता दी जाए।  वीवीआईपी, वीआईपी या चुनाव संबंधी कार्यों के लिए पूर्व में यदि बुकिंग होगी तो उसे निरस्त किया जाएगा। रखरखाव के लिए बिंदुवार शर्ते होंगी। 
विज्ञापन


बता दें कि स्मार्ट सिटी कंपनी इविवि की 12 हजार गज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक ऑडिटोरियम का निर्माण कराने जा रहा है। कार्यदायी संस्था पीडीए ने चंडीगढ़ की एक कंपनी से डीपीआर तैयार करा लिया है। 1500 लोगों के बैठने की क्षमता के इस ऑडिटोरियम परिसर में दो कांफ्रेंस हॉल, एक प्रदर्शनी हॉल, फूड कोर्ट, रसोई और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


कमिश्नर संजय गोयल के मुताबिक नया ऑडिटोरियम वास्तुकला का अद्भुत नमूना होगा। यहां चारों तरफ हरियाली और पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण के सभी उपाय किए जाएंगे। सुविधाएं विश्व स्तरीय होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed