{"_id":"5e502fd48ebc3ef3d154edd6","slug":"the-new-agency-will-recruit-the-principal-post-allahabad-news-ald2691478120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई एजेंसी कराएगी प्राचार्य पद की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई एजेंसी कराएगी प्राचार्य पद की भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी किसी नई एजेंसी को सौंपी जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने टेंडर आमंत्रित किया है। ऐसे में प्राचार्य पद पर भर्ती के लिए एक मार्च से प्रस्तावित लिखित परीक्षा का स्थगित होना तय है। आयोग अगले सप्ताह बैठक कर इस मसले पर निर्णय लेगा।
आयोग ने हाल ही में विज्ञापन संख्या-47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा संपन्न कराई है। माना जा रहा था कि जिस एजेंसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा कराई थी, उसे ही प्राचार्य पद पर भर्ती की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आयोग भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा था और प्राचार्य पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई थी। लेकिन, अचानक आयोग ने किसी नई एजेंसी के माध्यम से परीक्षा कराने का निर्णय लिया और इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर लिया गया। आयोग पहली बार प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है। इस परिवर्तन के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं।
दरअसल, प्रदेश में बेसिक से उच्च शिक्षा तक शिक्षकों की भर्ती के लिए नए आयोग का गठन होना है। ऐसे में यूपीएचईएससी को शासन से निर्देश मिलने का इंतजार था कि परीक्षा यूपीएचईएसी कराएगा या नए आयोग को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। परीक्षा की तिथि नजदीक आ गई और आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र भी जारी नहीं किए। आयोग को अब तक शासन से कोई दिशा-निर्देश भी नहीं मिला। आयोग के अध्यक्ष ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कहना है कि फिलहाल परीक्षा के लिए नई एजेंसी का चयन किया जा रहा है। अगले सप्ताह बैठक कर आयोग परीक्षा तिथि पर निर्णय लेगा।