फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The month of Ramadan... the first fast will be of 13.34 hours.

Prayagraj News: माहे रमजान... 13.34 घंटे का होगा पहला रोजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The month of Ramadan... the first fast will be of 13.34 hours.
सर्दियों की तरफ बढ़ते माहे रमजान की वजह से इस बार पहला रोजा 13 घंटे 34 मिनट का होगा। पिछले 10 वर्षों में रमजान का सबसे लंबे रोजे की अवधि में 2 घंटे 11 मिनट की कमी आई है। वर्ष 2016 में सबसे लंबे रोज की अवधि 15 घंटा 45 मिनट थी। जो इस बार घट गई है। आने वाले वर्षों में इस अवधि में और कमी आएगी।
विज्ञापन



बारिश और गर्मी से गुजरते हुए रमजान अब सर्दियों में पहुंचने लगा है। अगर चांद का दीदार हुआ तो रमजान के पाक महीने की शुरुआत 18 फरवरी से हो सकती है। इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे माह रोजा रखते हैं। वही, इस साल सबसे छोटा रोजा 12 घंटे 46 मिनट का होगा।
विज्ञापन


मदरसा इरफानिया दारुल किरत बागी के मोहतमिम कारी रहमतुल्लाह के अनुसार, रोजा की अवधि का कम या ज्यादा होना महीने पर होता है। गर्मियों में दिन लंबा होता है, इसलिए रोजे की अवधि अधिक होती है। जैसे-जैसे रमजान सर्दियों की ओर बढ़ेगा, वैसे-वैसे रोजे के घंटों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस रमजान में पांच जुमा पड़ने की उम्मीद है। अगर 18 फरवरी की शाम चांद नजर आया तो 19 फरवरी से मुकद्दस रमजान की शुरुआत हो जाएगी। इस हिसाब से आखिरी रोजा 20 मार्च को होगा। इन 30 दिनों में रोजेदारों को इबादत करने के लिए पांच जुमा मिलेगा। इस बार पांच जुमे 20 फरवरी, 27 फरवरी, छह मार्च, 13 मार्च और 20 मार्च को पड़ने की उम्मीद है। इस हिसाब से इस बार आखरी रोजा अलविदा के दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed