फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The miscreants who failed in snatching dragged the girl on the road, the incident was captured in the CCTV footage

छिनैती में नाकाम बदमाशों ने युवती को सड़क पर घसीटा, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 27 Aug 2021 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Aug 2021 10:34 PM IST
सार

घटना प्रीतमनगर में एचआईजी पार्क के पास हुई। शाम चार बजे के करीब एक युवती मोबाइल पर बात करते हुए नीवा की ओर जा रही थी। तभी उसके पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने चलती बाइक से पहले युवती के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की।

विज्ञापन

विस्तार

शहर में बेखौफ हो चुके लुटेरों ने फिर एक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। दिनदहाड़े युवती से पर्स छीनने की कोशिश की। नाकाम रहने पर उसे सड़क पर घसीटकर गिरा दिया। जिसमें वह बाइक से कुचले जाने से बाल-बाल बची। लेकिन घटना में वह चोटिल भी हो गई। पुलिस तहरीर न मिलने की बात कहते हुए देर रात तक पीड़िता का पता नहीं लगा पाई थी।
विज्ञापन


घटना प्रीतमनगर में एचआईजी पार्क के पास हुई। शाम चार बजे के करीब एक युवती मोबाइल पर बात करते हुए नीवा की ओर जा रही थी। तभी उसके पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने चलती बाइक से पहले युवती के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की। नाकाम रहने पर उसका पर्स छीनने लगे। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए पर्स नहीं छोड़ा तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने घसीटकर उसे सड़क पर गिरा दिया। जो लुटेरों की बाइक के नीचे आते-आते बची।
विज्ञापन


युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घटनास्थल के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो उसमें बदमाशों की तस्वीर नजर आई। मामले में इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय ने बताया कि बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पीड़ित युवती से संपर्क नहीं हो सका है। वह थाने भी नहीं आई। उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों के निशाने पर महिलाएं, पुलिस बेबस
शहर में बेखौफ हो चले बाइक सवार लुटेरों के निशाने पर महिलाएं हैं। पिछले कुछ दिनों में महिलाओं को निशाना बनाने की यह चौथी वारदात है। इससे पहले कोतवाली में सूरजकुंड पुलिस चौकी के सामने मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर अमिता सिंह से नगदी भरा पर्स छिनैती की गई थी। कुछ दिनों बाद ही कोतवाली में ही मेडिकल चौराहे के पास एसबीआई एग्रीकल्चर शाखा की मैनेजर रूबी गुप्ता से हजारों रुपये से भरा पर्स छीनकर बदमाश भाग निकले थे। कुछ दिन ही बीते थे कि जार्जटाउन में सिद्धिविनायक अपार्टमेंट के पास मैहर, सतना निवासी अंजलि का बैग लूटकर बदमाश भाग निकले थे। तीनों ही मामलों में लुटेरों का पता पुलिस नहीं लगा पाई है। अब धूमनगंज में युवती से लूट का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed