फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The miscreants shot the youth and looted the bike

गोली मारकर लूटी बाइक

Tue, 19 Nov 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the youth and looted the bike
बदमाशों ने युवक को गोली मारकर लूट ली बाइक
विज्ञापन

एक को नामजद किया किया, साथी पर भी रिपोर्ट, तलाश में दबिश
मऊआइमा। मऊआइमा में बदमाशों ने रविवार की शाम एक युवक को गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली। युवक ने एक बदमाश और उसके साथी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तलाश में दबिश दी लेकिन बदमाश को पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस का कहना है कि घटना में झगड़े का भी एंगल हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रतापगढ़ के मानधाता स्थित जद्दोपुर गांव का रहने वाला शिवम मिश्रा उर्फ पिंटू ट्रक ड्राइवर है। रविवार को वह गांव गया था। ट्रक मऊआइमा में खड़ा था। रविवार की शाम उसका भाई आकाश अपाची बाइक से उसे मऊआइमा छोड़ने जा रहा था। आकाश मिश्रा जैसे ही मऊआइमा के ग्राम गदाईपुर पुलिया के पास पहुंचा, पीछे से एक बाइक ने उसे ओवरटेक किया और आकाश को गोली मार दी। गोली आकाश मिश्रा के पेट को छिलते हुए निकल गयी। दोनों भाई बाइक से गिर पड़े और एक बदमाश आकाश की सफेद रंग की अपाची लेकर प्रतापगढ़ की ओर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। आकाश को सीएचसी ले जाया गया। हुलिए के आधार पर बदमाशों की खोजबीन शुरू हो गई। बाद में आकाश ने मऊआइमा निवासी नौशाद तथा एक अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। लूट के मामले में दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में झगड़े का एंगल भी हो सकता है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed