फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the merit list can come in teachers recruitment

69000शिक्षक भर्ती: मेरिट रविवार देर रात या सोमवार दोपहर तक

Sun, 31 May 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
the merit list can come in teachers recruitment
69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती की काउंसलिंग के लिए मेरिट तैयार करने का काम बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय में तेजी से चल रहा है। हालांकि, लॉकडाउन के चलते कार्यालय में कम स्टाफ आ रहा है, जिससे काम प्रभावित भी है। इसके बावजूद इस बात के पूरे आसार हैं कि 31 मई को मेरिट जारी कर दी जाएगी। लेकिन, विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि किसी कारण ऐसा नहीं हो पाया तो सोमवार को मेरिट हर हाल में जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार की ओर से सभी जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया कि शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में शामिल होने जा रहे किसी अभ्यर्थी को कहीं रोका न जाए। चयनित अभ्यर्थी अपने साथ सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का आवेदनपत्र, चयन एवं नियुक्ति हेतु भरा गया आवेदनपत्र, आवेदनपत्र में लगा पहचानपत्र, आवंटित जनपद की सूची का प्रथम पृष्ठ, जिस पर अभ्यर्थी का नाम अंकित हो साथ में लेकर यात्रा करेंगे। जिलाधिकारियों से कहा गया कि वह पुलिस को निर्देश दें कि इन प्रमाणपत्रों को दिखाने पर वह किसी अभ्यर्थी को यात्रा के दौरान न रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed