{"_id":"7029fdd5db775c43259b5a79a34de912","slug":"the-mayor-opened-a-front-against-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने महापौर के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने महापौर के खिलाफ खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 15 Jul 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी ने महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम सदन में रविवार को जनहित के मुद्दों पर चर्चा कराने के बजाए अनदेखी करने और पार्षदों से बदसलूकी के खिलाफ मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कीडगंज में महापौर का पुतला फूंका। इस दौरान कहा गया कि सदन की बैठक में भाजपा पार्षदों ने सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवर, नाला सफाई आदि जनहित के मुद्दों पर काम रोको प्रस्ताव के तहत चर्चा करने को कहा और उसके बाद ही नया सवेरा पर चर्चा की मांग की लेकिन महापौर ने तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाया गया। कुछ पार्षदों ने भाजपा के वरिष्ठ पार्षद गिरी शकंर प्रभाकर से हाथापाई की।
कहा गया कि महापौर ने पार्षद किरन जायसवाल और सोनिका अग्रवाल को सदन से बाहर करने के लिए महिला पुलिस नहीं बुलाई। इस पर महापौर के खिलाफ केस बनता है। कहा कि पूरा शहर गंदगी, सीवर, नाला जाम की समस्या से जूझ रहा है और महापौर, नगर आयुक्त के साथ सैर सपाटे में व्यस्त हैं। इस दौरान नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा व्यापारी से मारपीट की घटना की निंदा की गई। पुतला दहन में प्रमोद जायसवाल, रामसिंह, मृत्युंजय त्रिपाठी, गिरजेश मिश्रा, चंद्रशेखर वैश्य, अनिल ओझा, दिलीप केसरवानी, पवन सिंह आदि मौजूद थे।
पार्षद श्रीमती जायसवाल ने राज्यपाल, मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर नगर निगम सदन में रविवार को हुई घटना की वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पूरे प्रकरण से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई को भी अवगत कराया है। दूसरी ओर पार्षद गणेश केसरवानी ने बताया कि बुधवार को दिन में 12 बजे भाजपा पार्षद नगर निगम में प्रदर्शन करेंगे।