फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The massacre is unforgivable; the perpetrators will not be spared: Minister Rakesh

हत्याकांड अक्षम्य, गलत करने वाले नहीं बख्शे जाएंगे : मंत्री राकेश

Fri, 26 Jun 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 26 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The massacre is unforgivable; the perpetrators will not be spared: Minister Rakesh
तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से घटना की जानकारी लेतीं प्रयागराज की पूर्व सांसद डॉक्टर रीता बहुगु - फोटो : File Photo
नीबी कुकुरकटवा गांव में तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से बृहस्पतिवार को नगर विकास राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हत्याकांड अक्षम्य है। उन्होंने साफ कहा कि गलत करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जाहिर की तो उन्होंने आश्वस्त किया है कि जल्द ही सीएम से आप लोगों की मुलाकात कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को साहू समाज की ओर से एकत्रित किए गए दो लाख रुपये आर्थिक सहायता दी। पीड़ितों ने कहा कि अब इस गांव में रहना उन लोगों के लिए संभव नहीं है। इस पर मंत्री ने पुलिस प्रशासन से परिजनों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिया। इस दौरान किशोरी के भाई अभिषेक कुमार ने रोते हुए कहा कि साहब मेरे परिवार को बचा लीजिए। आरोपी जेल से छूटकर आएगा, तो हम सभी को मार डालेगा। इस पर मंत्री ने कहा कि आप सभी लोग परेशान न हों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

इस मौके पर साहू एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू ने परिजनों को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी। मौके पर डॉ. वीके साहू, योगेश साहू, डॉ. सुमन साहू, रामलोचन साहू, पवन गुप्ता, नरेंद्र साहू, गिरजा शंकर साहू और आलोक गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों से मिलीं डॉ. रीता बहगुणा जोशी

तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से मुलाकात करते हुए पूर्व सांसद डॉ. रीता बहगुणा जोशी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने पीड़ितों से घटना के बारे में जानकारी ली। उनके साथ बाबा तिवारी, जिला पंचायत सदस्य राजू समदरिया, रामबाबू मिश्रा आदि रहे।

हथिगहां में आगजनी घटना के आरोपियों पर होगी कठोर कार्रवाई : मंत्री

प्रयागराज प्रवास पर पहुंचे राकेश राठौर (गुरु) ने हथिगवां बाजार निवासी काली शंकर गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित से घटना की जानकारी ली और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। मंत्री ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीते छह अप्रैल को हथिगवां-मोहम्मदपुर सड़क मार्ग पर वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि देर रात मोहम्मद गांव के लोगों ने काली शंकर के घर पर पत्थरबाजी की। उन्होंने कई वाहनों में आग भी लगा दी। इस मौके पर पार्षद पति प्रमोद मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा गंगापार उमेश तिवारी, पवन गुप्ता, सुमन साहू, पार्षद आरती मौर्य, नायब तहसीलदार सोरांव, एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह, थाना प्रभारी पंकज अवस्थी आदि रहे।

तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से घटना की जानकारी लेतीं प्रयागराज की पूर्व सांसद डॉक्टर रीता बहुगु

तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से घटना की जानकारी लेतीं प्रयागराज की पूर्व सांसद डॉक्टर रीता बहुगु- फोटो : File Photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed