{"_id":"68acc7089587ab6289067019","slug":"the-markets-were-bustling-with-activity-on-haritalika-teej-women-were-busy-with-preparations-naini-news-c-407-1-nan1011-6370-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हरितालिका तीज पर बाजारों में रही रौनक, तैयारियों में जुटी रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हरितालिका तीज पर बाजारों में रही रौनक, तैयारियों में जुटी रहीं महिलाएं
Tue, 26 Aug 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
हरितालिका तीज की तैयारियों को लेकर सोमवार को दिनभर बाजारों में रौनक रही। आज सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अविवाहित युवतियां मनचाहे वर की कामना के लिए निर्जल व्रत रखेंगी। महिलाओं ने शिव-पार्वती की प्रतिमाएं और पूजन सामग्री के साथ सौंदर्य सामग्रियों की खरीदारी की।
पीठाधीश्वर नारायणाचार्य शांडिल्य महाराज बताते हैं कि हरितालिका तीज का पर्व भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। इस दिन निर्जल व्रत रखा जाता है, जो तपस्या और आस्था का प्रतीक है। लालगोपालगंज कस्बा समेत आसपास के बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ रही। शृंगार की दुकानों पर चूड़ियां, सिंदूर, मेहंदी, बिंदी और अन्य सुहाग के सामानों की खरीदारी की।