{"_id":"b169b1a5b53584f0a19e76fc3b5e8834","slug":"the-major-breakthrough-in-pcs-confluence-medhavion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस में संगम के मेधावियों को बड़ी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस में संगम के मेधावियों को बड़ी सफलता
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 12 Aug 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पीसीएस-2014 में इलाहाबाद के मेधावियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। यहां के 50 से अधिक प्रतियोगियों ने प्रदेश की इस सबसे प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है। हालांकि टॉपर्स की सूची के लिहाज से प्रतियोगियों में निराशा है। यहां के गिनती के प्रतियोगी ही एसडीएम और डिप्टी एसपी पद के लिए चयनित हुए हैं।
पूर्व में टॉपर्स समेत एसडीएम और डिप्टी एसपी के पदों पर इलाहाबाद के प्रतियोगियों का दबदबा होता था लेकिन इस बार अपेक्षित रिजल्ट नहीं रहा। यही वजह रहा कि आयोग दफ्तर पर पीसीएस का रिजल्ट निकलने पर पहले जैसा उत्साह नहीं दिखा। रिजल्ट शाम तकरीबन साढ़े बजे घोषित हुआ लेकिन इससे पहले ही वहां सैकड़ों अभ्यर्थियों का जमावड़ा हो चुका था। देर रात तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाहाबाद में रहकर तैयारी करने वाले प्रिया सिंह, वरूण कुमार पांडेय, दीपेंद्र यादव, अखिलेश यादव, वीर बहादुर यादव का एसडीएम पद पर चयन हुआ है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक प्रिया का कहना है कि मुख्य सूची में उनका छठा और लड़कियों में पहला स्थान है। कमला नगर के देव आनंद, सुप्रिया द्विवेदी, प्रवीण कुमार सिंह, रत्नेश सिंह, बृजेश कुमार, विनय द्विवेदी आदि का डिप्टी एसपी पद के लिए चयन हुआ है। इनके अलावा इलाहाबाद में रहकर तैयारी करने वाले योगेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र कुमार, भानु प्रताप सिंह, पंकज पांडेय, अनूप पटेल, देवेंद्र सिंह आदि का सीटीओ पद पर चयन हुआ है। विजय देव, शिवेंद्र कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद मिश्र का सब रजिस्ट्रार, साधना सिंह का सहायक आयुक्त सहकारिता, सौरभ बरनवाल बीडीओ, नरेश कुमार अल्प संख्यक अधिकारी, तरुण प्रताप सिंह, हरिप्रताप सिंह नायब तहसीलदार, बब्लू सिंह डीएसओ, जितेंद्र पांडेय असिस्टेंट कमिश्नर पद के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
पीसीएस-2014 में इलाहाबाद के दो सगे भाइयों वरूण और जितेंद्र पांडेय ने साथ-साथ सफलता हासिल की है। यूनाइटेड इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक छोटे भाई वरुण का एसडीएम पद पर चयन हुआ है। वहीं जितेंद्र असिस्टेंट कमिश्नर पद के लिए चयनित हुए हैं। जितेंद्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एचके शर्मा के निर्देशन में रिसर्च कर रहे हैं। वन विभाग में एसडीओ सोमधर पांडेय और श्रीमनी पांडेय के पुत्र वरुण पीसीएस-2012 और 2013 में भी चयनित हो चुके हैं। 2013 में उनका बीडीओ पद पर चयन हुआ था।
पीसीएस-2014 में एसडीएम पद के लिए चयनित दीपेंद्र यादव को इस सफलता के लिए 19 साल इंतजार करना पड़ा। हालांकि इससे पहले पीसीएस-2013 में ट्रेजरी ऑफिसर पद पर उनका चयन हो चुका है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक दीपेंद्र 1999 में डिप्टी जेलर पद के लिए चयनित हुए थे।
बड़े भाई और भाभी के बाद कमलानगर देव आनंद भी पीसीएस अधिकारी बन गए हैं। पीसीएस-2014 में उनका डिप्टी एसपी पद पर चयन हुआ है। परिवहन विभाग में कार्यरत जमुना प्रसाद के पुत्र देव आनंद के बड़े भाई अजय आनंद भी डीपीआरओ हैं। उनका पीसीएस-2013 में चयन हुआ था। वहीं अजय की पत्नी विजेता 2012 में एसडीएम पद पर चयनित हुई थीं। वह इस समय फतेहपुर में तैनात हैं। देव आनंद पीसीएस 2009 में भी ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर चयनित हो चुके हैं।
पीसीएस-2014 के परिणाम के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में उत्साह का माहौल रहा। ज्यादातर हॉस्टल के छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है। देर रात तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अकेले ताराचंद से सात छात्र चयनित हुए हैं। ताराचंद के प्रवीण कुमार सिंह, रत्नेश सिंह, पवन सिंह, विजय देव, देवेंद्र सिंह, बब्लू सिंह, गोविंद यादव का चयन हुआ है। इस सफलता पर हॉस्टल में जश्न का माहौल रहा। अखिलेश गुप्ता आदि छात्रों ने चयनितों को कंधे पर उठाकर घुमाया। डायमंड जुबली के हरिप्रताप सिंह और शेखर सिंह का चयन हुआ है। हालैंड हाल के तरूण प्रताप सिंह भी नायब तहसीलदार पद पर चयनित हुए हैं। अमरनाथ झा हॉस्टल के भानुप्राप सिंह और सौरभ बरनवाल का भी चयन हुआ है।