{"_id":"6ad538820f3f6129830c58fa","slug":"the-mafia-style-politics-of-the-sp-will-never-return-keshav-allahabad-news-c-3-1-ald1024-1000285-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की माफियागीरी अब कभी वापस नहीं आने वाली : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की माफियागीरी अब कभी वापस नहीं आने वाली : केशव
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। अमर
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सर्किट हाउस में कहा कि आने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी पूरी तरह परास्त होगी। हार के बाद अखिलेश यादव एक बार फिर ईवीएम और शासन-प्रशासन के दुरुपयोग का पुराना राग अलापना शुरू कर देंगे। जनता उनकी गुंडागर्दी और माफियागीरी को अब कभी लौटने नहीं देगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा न केवल 2027, बल्कि वर्ष 2047 तक देश और प्रदेश की सत्ता में रहकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और वामपंथियों का इतिहास हमेशा से बूथ लूटकर सरकार बनाने का रहा है।
लखनऊ में माफिया अतीक अहमद के रावण के रूप में लगाए गए पोस्टरों पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अपराधी और माफिया के पोस्टर लगाने की कोई आवश्यकता भाजपा को नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के अन्य नेताओं पर कहा कि अनुभवहीन और अपरिपक्व नेतृत्व के बल पर प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनने के सपने देखने वालों की दाल कभी नहीं गलने वाली।
विज्ञापन
इस अवसर पर काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी अनूप गुप्ता, संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, सुबोध सिंह, आनंद सोनकर, मनोज कुशवाहा, विवेक मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, राजेश गोंड आदि मौजूद रहे।
बंगाल में हुए हादसे पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा विपक्ष
पश्चिम बंगाल के एक दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। जबकि, विपक्ष संवेदनशील घटनाओं पर भी गंदी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा है।