फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The list of schools could not be uploaded on the server, now the school allocation starts from today

सर्वर पर नहीं अपलोड हो सकी विद्यालयों की सूची, अब विद्यालय आवंटन आज से

Thu, 11 Feb 2021 01:41 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
The list of schools could not be uploaded on the server, now the school allocation starts from today
The list of schools could not be uploaded on the server, now the school allocation starts from today - फोटो : CITY DESK
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के बाद जिले को मिले 610 शिक्षकों का विद्यालय आवंटन का इंतजार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तय कार्यक्रम पर विभाग की ओर से सर्वर पर विद्यालयों की सूची अपलोड नहीं होने से विद्यालय आवंटन का काम नहीं शुरू हो सका। दूसरे जिले से संगम नगरी में आए शिक्षक, शिक्षिकाएं तैयारी के साथ जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पहुंचे। विद्यालय की सूची अपलोड नहीं होने पर बीएसए की ओर से नया कार्यक्रम जारी किया गया है। अब विद्यालय आवंटन का काम बृहस्पतिवार को मौनी अमावस्या के अवकाश के दिन किया जाएगा।
विज्ञापन


विद्यालय आवंटन का नया कार्यक्रम
11 फरवरी को नौ से 10 बजे के बीच महिला दिव्यांग एवं पुरुष दिव्यांग सहायक अध्यापक विकल्प भरेंगे। 11 फरवरी को ही 10 से दो बजे के बीच महिला सहायक अध्यापिकाएं प्राथमिक विद्यालय भारांक 19 तक, दो से पांच बजे के बीच महिला सहायक अध्यापिकाएं प्राथमिक विद्यालय भारांक 18 से 10 तक आवंटन के लिए विकल्प भरेंगी। 12 फरवरी को नौ से दो बजे के बीच महिला सहायक अध्यापिकाएं प्राथमिक विद्यालय भारांक नौ से सात तक, दो से 4.30 बजे के बीच सभी पुरुष अध्यापक प्राथमिक विद्यालय और 4.30 से पांच बजे के बीच विकल्प भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed