फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The leader of swindlers is from China, does fraud on 15 percent commission

Cyber Fraud : चीन का है ठगों का सरदार, 15 फीसदी कमीशन पर कराता है ठगी

Fri, 12 Jul 2024 01:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jul 2024 01:58 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिछले कई साल से वह ठगी के पैसों का वारा-न्यारा कर रहे हैं। शुरुआत के दिनों में उनको चालू खाते खुलवाने का टास्क दिया गया था। कहा गया था कि मेट्रो या महानगर के शहरों में खाते होने चाहिए।

विज्ञापन
The leader of swindlers is from China, does fraud on 15 percent commission
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व सीएमओ डाॅ. आलोक वर्मा से 1.26 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी शबीना, उसका पति पटेल सुहेल मोहम्मद और भाई अमीरद्दीन को रिमांड पर लिया। इन्होंने बताया है कि इनका सरदार चीन का है। इनके ताइवान और दुबई में ऑफिस हैं, जहां ये भारतीयों को बारह से पंद्रह फीसदी कमीशन पर रखते हैं। इसके बाद इनको ट्रेनिंग दी जाती है। ठगी करने के गुर से लेकर पैसों को दुबई और ताइवान में ट्रांसफर करने के हुनर सिखाए जाते हैं।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिछले कई साल से वह ठगी के पैसों का वारा-न्यारा कर रहे हैं। शुरुआत के दिनों में उनको चालू खाते खुलवाने का टास्क दिया गया था। कहा गया था कि मेट्रो या महानगर के शहरों में खाते होने चाहिए। इसके बाद वह लोग ऐसे बैंककर्मी की तलाश में जुट गए, जो खाते खुलवाने का काम करते हैं। इनके संपर्क में आने के बाद उन लाेगों ने सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कई शहर में चालू खाते खुलवाएं और फिर ठगी की रकम को इसमें ट्रांसफर किया जाने लगा। पुलिस की जांच में सूरत के खातों का लिंक मिला है। पुलिस अब इन सभी बैंक खातों का सत्यापन करने में जुट गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने दागे कई सवाल
 

साइबर पुलिस आरोपियों से हर पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। पूछा कि उनके साथ और कितने लोग शामिल है? किन-किन शहरों में जाल फैला है? आका से संपर्क कैसे होता है? कितने बार विदेश यात्रा की है? ठगी के पैसों को कहां खर्च किया जाता है? इन तमाम सवालों के जवाब पूछे गए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी और गिरफ्तारी हो सकती है। बता दें कि पुलिस ने बीते छह जुलाई को शबीना, पटेल सुहेल मोहम्मद और अमीरद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
 

अबतक करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा
 

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि शबीना ने एक-एक दिन में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन होता था। वह करोड़ों रुपये बिटक्वाइन में निवेश कर पैसों को दुबई अपने आका के पास भेज चुकी है। इसके लिए उसे पंद्रह से बीस फीसदी तक कमीशन मिलता था। बताया भारतीय मूल के कई युवा भी लगातार इन ठगों के संपर्क में आ रहे हैं। ये ठग ऑनलाइन नाैकरी देने का झांसा देकर लोगों को अपने जंजाल में फंसाते हैं। इनका काम सिर्फ बिटक्वाइन से भारत से पैसा दुबई ट्रांसफर करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed