फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The last date for online application in D.L.Ed extended till July 25

डीएलएड में आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई तक बढ़ी

Thu, 07 Jul 2022 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The last date for online application in D.L.Ed extended till July 25
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) में नए सत्र में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी गई है। अब अभ्यर्थी 25 जुलाई ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई कर दी गई है, वहीं आवेदन पूर्ण कर प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 27 जुलाई कर दी गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने शासन को आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से डीएलएड प्रशिक्षण 2022 के लिए नौ जून को विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए थे। अंतिम छह जुलाई निर्धारित थी, लेकिन 2 लाख 41 हजार सीटों के सापेक्ष आवेदन बहुत कम आए थे। इसलिए सचिव ने शासन को आवेदन के लिए अंतिम तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। सचिव ने बताया कि आवेदन पत्र सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अन्य माध्यमों से भेजे गए आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

चार साल से नहीं भर रहीं सीटें
गौरतलब है कि पिछले चार सालों से डीएलएड प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त संख्या में आवेदन नहीं आ रहे हैं। आलम यह है कि बड़ी संख्या में सीटें खाली रह जा रही हैं। छात्रों का रुझान इस पाठ्यक्रम से कम होने के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। पिछले साल लगभग 106 निजी कॉलेजों को एक भी अभ्यर्थी नहीं मिले थे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को पिछले सत्र में तीन बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी। इसके बावजूद भी सीटें नहीं भरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सत्र में भी कुछ ऐसे ही आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी कई विश्वविद्यालयों के स्नातक अंतिम वर्ष के परिणाम नहीं आए हैं। ऐसे में तमाम इच्छुक छात्र आवेदन नहीं कर पाए थे। अब जबकि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है तो आवेदनों की संख्या कुछ जरूर बढ़ेगी लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में सीटों के खाली रहने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed