फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Kaudihar community toilet was found closed

Prayagraj News: कौड़िहार सामुदायिक शौचालय बंद मिला

Mon, 13 Jul 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 13 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The Kaudihar community toilet was found closed
फोटो परिचय नवाबगंज 03 कौड़िहार सामुदायिक शौचालय में लगा ताला
ग्राम पंचायत कौड़िहार स्थित सामुदायिक शौचालय का रविवार को खंड विकास अधिकारी विमलेश मोहन श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। शौचालय बंद पाए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव और समूह के सुपरवाइजर से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बीते एक दशक पूर्व स्थानीय लोगों की सहूलियत को देखते हुए ग्राम पंचायत भवन के पीछे सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। सामुदायिक शौचालय की सफाई के लिए समूह की महिला को जिम्मेदारी दी गई, लेकिन हमेशा ताला लगा रहता है।
विज्ञापन

कुछ चुनिंदा लोगों को सामुदायिक शौचालय की चाबी दी गई है, जो इस्तेमाल करने के बाद ताला लगा देते हैं। इससे सरकारी व्यवस्था का लाभ नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय लोगों का आरोप है कि सामुदायिक शौचालय के पुणे के देर से पहले गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। खंड विकास अधिकारी विमलेश मोहन श्रीवास्तव की जांच में सामुदायिक शौचालय में ताला बंद पाया गया। उन्होंने बताया कि सामुदायिक शौचालय के रखरखाव व सफाई के लिए एक समूह की महिला को लगाया गया है। जिनका वेतन सरकारी मद से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौड़िहार प्रधान रवि केसरवानी ने बताया कि सामुदायिक शौचालय के रखरखाव व सफाई की जिम्मेदारी समूह की महिला को दी गई है। लोगों की ओर से लगाए गए आरोप निराधार है। सामुदायिक शौचालय निर्धारित समय पर खोला जाता है।

-सामुदायिक शौचालय सिर्फ महिलाओं के उपयोग के लिए खोला जाता है। वजह समूह की महिला को सफाई के लिए लगाया गया है। निर्धारित समय सुबह 7 से 10 तथा शाम 5 से 8 बजे तक सुनिश्चित है। सफाई के लिए लगाई गई समूह की महिला की तबीयत ठीक नहीं है। समूह के सुपरवाइजर को दोबारा बैठक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कई बार कहा गया। प्रयास है जल्द व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। -सीमा मौर्य, ग्राम पंचायत सचिव, कौड़िहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed