फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The journey of Chhattisgarh and Jharkhand will be short, 1423.96 crores received for doubling the Chunar-Chopa

प्रयागराज : छत्तीसगढ़ और झारखंड का सफर होगा छोटा, चुनार-चोपन रेलखंड दोहरीकरण के लिए मिले 1423.96 करोड़

Thu, 17 Aug 2023 11:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 11:37 AM IST
सार

बजट के बाद रेलवे की पिंक बुक में ही इस रेलखंड के दोहरीकरण की बात कही गई। फिलहाल भारतीय रेल ने गति शक्ति अभियान के तहत चुनार-चोपन समेत कुल सात महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट के लिए बुधवार को बजट आवंटित कर दिया। इन सात प्रोजेक्ट में तीन प्रोजेक्ट से सीधे तौर पर यूपी को फायदा हो रहा है।

विज्ञापन
The journey of Chhattisgarh and Jharkhand will be short, 1423.96 crores received for doubling the Chunar-Chopa
रेलवे ट्रैक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से झारखंड और छत्तीसगढ़ का सफर अब छोटा हो जाएगा। यहां से चुनार-चोपन के रास्ते इन दोनों राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनें कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगी। यह संभव होगा प्रयागराज चुनार-चोपन रेल लाइन के दोहरीकरण से। बजट मंजूर हो गया है। दोहरीकरण का कार्य कुल 1423.96 करोड़ रुपये की लागत से होगा।

विज्ञापन


बजट के बाद रेलवे की पिंक बुक में ही इस रेलखंड के दोहरीकरण की बात कही गई। फिलहाल भारतीय रेल ने गति शक्ति अभियान के तहत चुनार-चोपन समेत कुल सात महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट के लिए बुधवार को बजट आवंटित कर दिया। इन सात प्रोजेक्ट में तीन प्रोजेक्ट से सीधे तौर पर यूपी को फायदा हो रहा है। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक सतीश कुमार ने संवाददाताओं से हुई बातचीत में बताया कि इसकी कुल लंबाई 101.58 किमी है। वर्तमान समय इस रूट पर प्रयागराज से होकर गुजरने वाली रांची राजधानी, मुरी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत 14 यात्री ट्रेन और तकरीबन दो दर्जन मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


इस रूट के दोहरीकरण हो जाने से यात्रा के समय में कमी होगी तो वहीं माल ढुलाई में भी वृद्धि आएगी। यह रेल लाइन हावड़ा से दिल्ली को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को राष्ट्र के ऊर्जांचल से जोड़ने का भी विकल्प है। झारखंड से कोयला लेकर आने वाली तमाम मालगाड़ी भी इस रूट से चलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम ने बताया कि चुनार-चोपन के अलावा यूपी को दो और प्रोजेक्ट की भी सौगात मिली है। गोरखपुर से वाल्मीकि नगर रेलखंड के दोहरीकरण को भी मंजूरी मिली है। इस रेलखंड की लंबाई 96 किमी है। इसके अलावा 374 किमी लंबे सोननगर-अंडाल खंड के लिए तीसरी एवं चौथी लाइन के लिए भी 13606 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। उससे उत्तर से पूर्व जाने वाले माल यातायात के त्वरित संचालन में मदद मिलेगी। साथ ही कंजेशन में कमी आने से हावड़ा-प्रयागराज के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के समय में भी बचत होगी। इस अवसर पर डीआरएम हिमांशु कुमार बडौनी के सार्थ ईस्टर्न चैंबर ऑफ कामर्स के जीएस दरबारी, विनय टंडन, राजीव नैयर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed