फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The investigation into the harassment of the innocent is not completed even after three months

प्रयागराज : मासूम के उत्पीड़न में तीन महीने बाद भी पूरी नहीं हुई जांच, सेंट मेरीज कॉन्वेंट का है मामला

Thu, 24 Aug 2023 04:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 04:15 PM IST
सार

आरोप है कि सेहत में सुधार होने पर अक्तूबर 2022 में प्रार्थी की पुत्री कक्षाध्यापक से विशेष अनुमति लेकर पुनः विद्यालय में उपस्थित हुई तो शिक्षिका रीतिक मैथ्यु ने जबरदस्ती ऐसी बेंच पर बैठने के लिए मजबूर किया, जो उसकी शारीरिक दशा के अनुकूल नहीं थी। 

विज्ञापन
The investigation into the harassment of the innocent is not completed even after three months
सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सेंट मेरीज कॉन्वेंट में कक्षा तीन की छात्रा के उत्पीड़न मामले की जांच तीन महीने बाद भी अधूरी है। हाल यह है कि नोटिस जारी होने के महीनेभर बाद भी आरोपी प्रिंसिपल व शिक्षिका का अब तक बयान नहीं दर्ज किया जा सका है। अशोक नगर निवासी बच्ची के पिता ने 12 मई को सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसकी बेटी का दाखिला 2020 में हुआ था। कक्षा तीन में पहुंचने पर अस्थि समस्या के चलते वह नियमित रूप से विद्यालय जाने में असमर्थ हो गई और एक वर्ष तक पूरी तरह से बेड रेस्ट पर रही।

विज्ञापन


आरोप है कि सेहत में सुधार होने पर अक्तूबर 2022 में प्रार्थी की पुत्री कक्षाध्यापक से विशेष अनुमति लेकर पुनः विद्यालय में उपस्थित हुई तो शिक्षिका रीतिक मैथ्यु ने जबरदस्ती ऐसी बेंच पर बैठने के लिए मजबूर किया, जो उसकी शारीरिक दशा के अनुकूल नहीं थी। प्रिंसिपल से बताने पर इसका समाधान हो गया, लेकिन इसके बाद शिक्षिका उसे लगातार पूरी कक्षा के सामने मौखिक रूप से अपमानित/उत्पीड़ित करने लगी। इसके चलते वह गंभीर अवसाद और एकाग्रता की कमी के रोग से ग्रसित हो गई। इसकी सूचना स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर ज्योति सीजे को देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस की ओर से एक महीने पहले आरोपी शिक्षिका व प्रिंसिपल को बयान के लिए नोटिस जारी किया गया। हालांकि, अब तक दोनाें ने बयान नहीं दर्ज कराए गए। इस मामले में बच्ची के पिता की ओर से उनके अधिवक्ता ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को हटा दिया है। पुलिस की ओर से अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, एसीपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed