फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The inconclusive meeting of the selection board , was not a Jedi

चयन बोर्ड की बैठक रही बेनतीजा, नहीं पहुंचा कोई जेडी

Sat, 16 May 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 16 May 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में खाली शिक्षकों की जानकारी जुटाने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से शुक्रवार को बुलाई गई बैठक बेनतीजा रही। चयन बोर्ड अध्यक्ष का प्रभार संभालने के साथ ही अध्यक्ष अनीता यादव ने खाली पदों को भरने के लिए पहल तेज कर दी है। उन्होंने प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों (जेडी) से उनके मंडल में खाली शिक्षकों के पदों के साथ आने का निर्देश दिया था। चयन बोर्ड अध्यक्ष की बैठक में किसी संयुक्त शिक्षा निदेशक के नही पहुंचने से बैठक में कोई निर्णय नहीं निकल सका। बैठक में प्रदेश के 12 मंडलों के संयुक्त शिक्षा निदेशकों के प्रतिनिधि शामिल हुए, शेष मंडलों का कोई प्रतिनिधि भी बैठक में नहीं आया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से माध्यमिक विद्यालयों में खाली शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए चयन बोर्ड के सचिव एवं अध्यक्ष से जल्द विज्ञापन जारी करने को कहा गया है। सरकार की ओर से निर्देश के बाद अध्यक्ष अनीता यादव ने यह बैठक बुलाई थी। इस बैठक में अपने-अपने मंडल के जिला विद्यालय निरीक्षकों के जरिए मिले खाली पदों की जानकारी अध्यक्ष एवं सचिव को देना था। किसी भी मंडल से जिम्मेदार अधिकारी के नहीं पहुंचने पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई है। उन्होंने 21 मई को एक बार फिर से प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


इस बैठक में संयुक्त शिक्षा निदेशकों को अपने-अपने मंडल के जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ पहुंचने का सख्त निर्देश है। अगली बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ चयन बोर्ड शासन को रिपोर्ट भेजेगा। चयन बोर्ड की बैठक में किसी संयुक्त शिक्षा निदेशक के नहीं पहुंचने पर यह चर्चा रही कि प्रदेश के शिक्षाधिकारी अपने अधीन कार्य करने वाली शिक्षिका (वर्तमान अध्यक्ष) की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होने से कतरा रहे हैं। चयन बोर्ड की अध्यक्ष अनीता यादव ने बताया कि बैठक में आने वाले अधिकारियों ने 2011, 2013 में भेजे गए पदों को भी नए अधियाचन में शामिल कर लिया है। इस कारण से पदों की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed