Prayagraj: पति ने पत्नी की मौजूदगी में साली से मंदिर में रचाई शादी, काफी समय से चल रहा था अफेयर
मामला पुलिस तक पहुंचा तो शनिवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। युवक ने अपनी साली से मंदिर में शादी कर ली।
विस्तार
थाना परिसर स्थित मंदिर में शनिवार को पति ने पत्नी की मौजूदगी में साली से विवाह कर लिया। इस दौरान दोनों परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। क्षेत्र में यह विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। पति का चक्कर अपनी साली से काफी समय से चल रहा था। इसका पता चलने पर परिजनों ने बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों मानने के लिए राजी नहीं हुए।
राजकुमार निवासी असवां, बारा का विवाह कुछ वर्ष पहले रोमी निवासी धनुहा डांडी नैनी के साथ हुआ था। दोनों से एक डेढ़ साल की बेटी अर्वी है। इसी बीच राजकुमार के अपनी साली सिया से प्रेम संबंध बन गए। कुछ दिनों तक यह चोरी छिपे चलता रहा। बाद में दोनों ने एक साथ रहने का निश्चय कर लिया।
मामला पुलिस तक पहुंचा तो शनिवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। राजकुमार ने अपनी साली से मंदिर में शादी कर ली। पत्नी की मौजूदगी में उसने साली के गले में वरमाला डाली और उसकी मांग में सिंदूर भरा। यह वाकया इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।