फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The house is in AC and has the connection of Ujwala

घर में है एसी और ले रखा है उज्ज्वला का कनेक्शन

Thu, 13 Apr 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 13 Apr 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
The house is in AC and has the connection of Ujwala
एसी - फोटो : artemp
फर्जी तरीके से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने वाले लाभार्थियों की जांच बुधवार से शुरू हो गई है। केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से गठित टीम ने बुधवार को अमर ज्वाला और त्रिवेणी गैस एजेंसी द्वारा वितरित कुल छह ग्राहकों की जांच की। इस दौरान म्योराबाद में एक ऐसा लाभार्थी मिला, जिसके घर पर एसी भी लगा हुआ है। पेट्रोलियम मंत्रालय से आई टीम के मुखिया पी बाल सुब्रमण्यम ने उसके सभी डाक्यूमेंट की जांच करने का आदेश अफसरों को दिया। टीम सदस्यों ने ममफोर्डगंज और रसूलाबाद में भी जांच की।
विज्ञापन


बता दें कि उज्ज्वला कनेक्शन की जांच के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से सभी जिलों में टीम भेजी गई है। इलाहाबाद में डायरेक्टर फाइनेंस बीपीसी पी बाल सुब्रमण्यम ने बुधवार को इंडियन ऑयल, बीपीसी और एचपीसी के अफसरों के साथ म्योराबाद और रसूलाबाद में उज्ज्वला योजना के तहत बांटे गए कनेक्शनों की जांच की। म्योराबाद में एक नर्सिग होम के पास उज्ज्वला योजना के लाभार्थी के घर सभी अफसर पहुंचे तो हैरत में पड़ गए। उक्त ग्राहक के पास अपना पक्का मकान होने के अलावा घर में एसी, फ्रिज आदि तमाम सामान दिखे। पी बाल सुब्रमण्यम ने ठीक से योजना के लाभार्थियों का चयन न करने पर अफसरों को डांटा।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित उपभोक्ता के सारे डाक्यूमेंट की जांच करवाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन के सचिव केपी मिश्र, आईओसी के फील्ड अफसर आरबी सिंह समेत कई अफसर मौजूद रहे। इसके पूर्व डायरेक्टर फाइनेंस ने जिलाधिकारी संजय कुमार के साथ वार्ता की। इस दौरान नई गैस एजेंसियों को एनओएस न दिए जाने के मामले पर चर्चा हुई। डीएम से वार्ता के बाद सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रसोई गैस एवं पेट्रोल-डीजल के डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ भी उन्होंने मीटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्ज्वला कनेक्शन जांचने आई पेट्रोलियम मंत्रालय की टीम का रसूलाबाद में महिलाओं ने घेराव किया। यहां महिलाओं ने आरोप लगाया कि तेल कंपनियों द्वारा अपात्रों को उज्ज्वला के कनेक्शन बांटे गए हैं। जो पात्र हैं, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। सारी बात सुनने के बाद टीम के सदस्यों ने उचित कार्रवाई का महिलाओं को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed