फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The hotel featured , call girls and manager , including 4 captive

होटल में छापा, कॉलगर्ल और मैनेजर समेत 4 बंदी

Mon, 27 Jul 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 27 Jul 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। निरंजन डॉट पुल के निकट स्थित कोको होटल में छापा मारकर पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने होटल से एक युवती के साथ मैनेजर और तीन युवकों को पकड़ा है। गिरफ्तार सभी पांच लोगों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की गई। पता चला कि अलीगढ़ का कॉलगर्ल सप्लायर इस लड़की को कोलकाता से लाया था। होटल मैनेजर की सहमति से यह धंधा चल रहा था। रविवार दोपहर शहर के दो युवक कॉलगर्ल के पास आए थे तभी पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े लोगों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन


बंद निरंजन सिनेमाघर के बगल में है कोको होटल। यह होटल पहले भी सुर्खियों में आ चुका है। कुछ साल पहले कथित तौर पर बलात्कार की कोशिश पर एक युवती ने होटल के दूसरे तल से छलांग लगा दी थी। गुस्साए लोगों ने घुसकर होटल में जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की थी। अब वहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रविवार शाम कोतवाली पुलिस ने होटल में छापा मारकर एक कमरे से करीब 19 साल की लड़की के साथ दो युवकों को पकड़ लिया। वहां शराब पी जा रही थी।
विज्ञापन


 होटल मैनेजर के साथ ही एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। छापा पड़ने पर होटल में खलबली मच गई। कई लोग कमरों से निकलकर भाग गए। कर्मचारी भी भाग निकले। युवती और मैनेजर समेत पांच लोगों को पुलिस कोतवाली ले गई जहां सीओ अल्का भटनागर ने भी आकर पूछताछ की। पता चला कि पकड़े गए लोगों में एक व्यक्ति अलीगढ़ का रहने वाला है। वह लड़कियों की सप्लाई करता है। इस लड़की को उसने इलाहाबाद के किसी व्यक्ति के कहने पर कोलकाता से बुलवाया था। यहां के व्यक्ति ने ही ग्राहकों को इस कॉलगर्ल के बारे में बताकर सौदा तय किया। पुलिस ने रात में उसकी तलाश में भी छापेमारी की। देर रात तक पुलिस पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed