फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The historic Buddha Tazia, carried with deep reverence.

Prayagraj News: अकीदत के साथ उठाया गया ऐतिहासिक बुड्ढा ताजिया

Sat, 27 Jun 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 27 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The historic Buddha Tazia, carried with deep reverence.
10वीं मुहर्रम पर ऐतिहासिक बुड्ढा ताजिया के जुलूस में हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। जुमा की नमाज के कारण ताजियों के निर्धारित समय में बदलाव किया गया। दोपहर बाद शहर की प्रमुख सड़कों पर जुलूस निकाले गए। देर शाम कर्बला में अकीदत के साथ सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
विज्ञापन

बुड्ढा ताजिया नुरुल्लाह रोड से दोपहर करीब दो बजे उठाया गया। यह खुल्दाबाद मरकरी चौराहा, मछली बाजार चौराहा और हिम्मतगंज होते हुए कर्बला पहुंचा। यहां ताजिये को दफन किया गया।
विज्ञापन

वहीं, बड़ा ताजिया इमामबाड़े से फातिहा के बाद फूल को वाहन पर रखकर जानसेनगंज, घंटाघर, सेवई मंडी, नक्खास कोना, खुल्दाबाद मरकरी चौराहा और हिम्मतगंज होते हुए कर्बला ले जाया गया। रास्ते भर या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। बड़े ताजिया कमेटी के सचिव इमरान खान ने बताया कि जुमा की नमाज के कारण फूल को करीब 2:15 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान व्यवस्था में मोहम्मद शमीम, इसरार नियाजी, फैय्याज अहमद, मोइन हबीबी, आसिफ अंसारी, चांद मियां, फरहत खान, सलामत खान, सोहेल खान, आमिर खान, जावेद खान और अकरम शगुन सहित कमेटी के सदस्य सक्रिय रहे।

जुलूस के मार्ग पर शरबत, ठंडा पानी, शीरमाल और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। कर्बला चौराहे पर मेले जैसा माहौल रहा। शहर के विभिन्न इलाकों से निकले मेहंदी के जुलूस और अन्य ताजिये भी कर्बला पहुंचे। जुलूस मार्ग पर पुलिस बल, आरएएफ और सिविल डिफेंस के जवान तैनात रहे। प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई और ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed