हाईकोर्ट ने पूछा, रोक के बावजूद कैसे होती रही बायोलॉजी के अध्यापकों की भर्ती
2016 में जारी विज्ञापन में शामिल 304 बायोलॉजी अध्यापकों के पदों को यह कहते हुए वापस ले लिया गया कि सरकार ने ये पद सृजित हीं किए हैं। राजबहादुर और दस अन्य लोगों ने इसे याचिका दाखिल कर चुनौती दी है। याचिका पर न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र सुनवाई कर रहे हैं। याचिका में विज्ञापन की वैधता को चुनौती दी गई है। कहा गया कि अभी तक की गई भर्तियों में 1998 के शासनादेश का पालन नहीं किया गया तो 2016 की भर्ती में ही क्यों किया जा रहा है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बायोलॉजी एक विषय है तो इस विषय के अध्यापक की नियुक्ति क्यों नहीं की जानी चाहिए। कोर्ट ने 14 मार्च तक इस मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।