{"_id":"62e9869a106df541fd756e09","slug":"the-henchmen-of-copying-mafia-had-made-a-deal-with-the-lecturer-allahabad-news-ald338564916","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल माफिया के गुर्गे ने की थी लेक्चरर से डील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल माफिया के गुर्गे ने की थी लेक्चरर से डील
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा में सेंधमारी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे नए राज भी खुलते जा रहे हैं। एसटीएफ की जांच में पता चला है कि कौशाम्बी के लेक्चरर से प्रश्नपत्र की आंसर-की उपलब्ध कराने संबंधी डील नकल माफिया केएल पटेल के बेहद करीबी गुर्गे संदीप पटेल ने की थी। जिसके बाद उसकी तलाश भी शुरू कर दी गई है।
संदीप अतनपुर बहरिया का रहने वाला है और पूर्व में भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के मामले में केएल पटेल संग जेल भी जा चुका है। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि विजयकांत संदीप के साथ मिलकर गिरोह चला रहा था। इसमें कैंडिडेटे खोजने और उनसे रुपये वसूलने का काम विजयकांत, दिनेश व सोनू का था जबकि संदीप को पेपर आउट कराने व सॉल्व चिट/आंसर-की उपलब्ध कराने का काम सौंपा गया था। संदीप ने विजयकांत से प्रति सेट दो लाख रुपये वसूले थे और उसने ही कौशाम्बी के लेक्चरर से पेपर आउट कराने व आंसर-की उपलब्ध कराने की डील की थी।
हालांकि जब आंसर-की उपलब्ध कराने की बात आई तो उसने ही लेेक्चरर से कहकर आंसर-की सीधे विजयकांत के पास भेजवा दी थी। यही वजह थी कि विजयकांत के मोबाइल की जांच में लेक्चरर का नंबर ही मिला। इस जानकारी के बाद से एसटीएफ ने संदीप की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि संदीप के जरिए कहीं पर्देे के पीछे से नकल माफिया केएल पटेल तो इस खेल में नहीं था। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि फर्जीवाड़े में जो भी लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
कौशाम्बी जाएगी सोरांव पुलिस
उधर आरोपी लेक्चरर की तलाश में जल्द ही सोरांव पुलिस की एक टीम कौशाम्बी जाएगी। दरअसल अब तक यही जानकारी मिल सकी है कि वह एक सरकारी कॉलेज में तैनात है। विवेचक इंस्पेक्टर सोरंाव ने बताया कि हत्या की वारदात होने के चलते फिलहाल मंगलवार को वह नहीं जा सके। लेकिन जल्द ही एक टीम कौशाम्बी जाएगी और जानकारी जुटाकर आरोपी को गिरफ्तार करेगी। गौरतलब है कि घटना से संबंधित मुकदमा फाफामऊ थाने में दर्ज है लेकिन आईटी एक्ट की धाराएं लगी होने के चलते विवेचना सोरांव इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।
परीक्षार्थी घर छोड़कर फरार, पिता हिरासत में
करेली के चेतना गर्ल्स इंटर कॉलेज में चिट से नकल करने की आरोपी महिला परीक्षार्थी रीतू सिंह घर छोड़कर फरार हो गई है। उसकी तलाश में करेली पुलिस की एक टीम ने सोमवार को उसके धूमनगंज के चक मीरापट्टी स्थित घर पर दबिश दी लेकिन वह घर छोड़कर गायब मिली। हालांकि इस दौरान उसका पिता मिला, जिसे हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ में यह पता चला कि वह मूल रूप से पिपरी का रहने वाला है। लेकिन बेटी के बारे में कोई भी जानकारी होने की बात से उसने इंकार किया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी रही। उधर एक दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजी गई प्रधानाचार्य शबनम परवीन समेत चार आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लिए जाने की तैयारी है। करेली पुलिस ने मंगलवार को इसके लिए कोर्ट में अर्जी दी जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी। ब्यूरो