{"_id":"5b71e7ee42c7925da26517af","slug":"the-helicopter-jumped-off-the-ground-with-the-aid-of-a-rope","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी के सहारे हेलीकॉप्टर से जमीन पर उतरे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्सी के सहारे हेलीकॉप्टर से जमीन पर उतरे जवान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना के रेड ईगल डिवीजन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोलो ग्राउंड में ‘अपनी सेना को जानें’ मेले के तहत सोमवार को जवानों ने अभ्यास किया। इस दौरान जवानों ने जहां अपने बैंड का रिहर्सल किया तो वहीं रस्सी के सहारे हेलीकॉप्टर से उतरने का भी प्रदर्शन किया। हालांकि, पोलो ग्राउंड में कीचड़ की वजह से पहले दिन मेला नहीं हो सका। वहां पहुंचे लोगों से कहा गया कि वे अब 14 अगस्त को ही आएं। इस दौरान उन्हें अस्त्र-शस्त्र, मिनी मैराथन एवं सेना के बैंड आदि का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
इसके पूर्व सुबह से ही पोलो ग्राउंड में कीचड़ साफ करने के लिए जवान जुटे रहे। इस बीच जवानों ने रिहर्सल भी की। इसकी शुरुआत पाइप बैंड से हुई। भारतीय सेना में 1941 से शामिल हुआ डोगरा रेजीमेंट के पाइप बैंड ने प्रदर्शन किया। इसके बाद भारतीय सेना में 1962 में शामिल हुए मराठा लाइट इन्फ्रेटी पाइप बैंड का भी रिहर्सल हुआ। इस बैंड की अगुवाई हवलदार सुधीर देसाई ने की। बैंड के बाद सेना के घुड़सवारों ने प्रदर्शन किया। मैदान पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। इसके बाद यहां जवानों ने वर्ष 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक का भी नमूना पेश किया। सेना के जांबाज जवानों ने रस्सी के सहारे हेलीकॉप्टर से उतरने का प्रदर्शन किया। अब मंगलवार को यहां मिनी मैराथन, टैंक, अत्याधुनिक बंदूकें एवं कई अन्य अस्त्र-शस्त्र लोगों को दिखाएं जाएंगे। इस दौरान बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। शहर के 25 स्कूलों के बच्चों को इसमें आमंत्रण दिया गया है। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ एवं विंग कमांडर अरविंद सिन्हा के मुताबिक खराब मौसम की वजह से सोमवार को मेला नहीं लगा सका। अब वह मंगलवार को आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबक 10.50 बजे से अपराह्न 12.40 बजे तक होगा।