फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The guard of Hanuman temple also went to Shankargarh, Quarantine

हनुमान मंदिर का गार्ड भी गया था शंकरगढ़, किया गया क्वारंटीन

Sun, 26 Apr 2020 12:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
शंकरगढ़ के कपारी गांव में हुए दसवें के कार्यक्रम में सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर का गार्ड भी शामिल हुआ था। यह जानकारी मिलने के बाद सक्रिय हुई सिविल लाइंस पुलिस ने उसे मंदिर से ले जाकर करेली स्थित मैरिज हाउस में क्वारंटीन करा दिया है। 
विज्ञापन


शंकरगढ़ के कपारी गांव में तीन दिन पहले पहुंचे निखिल व अभिषेक मिश्र शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें सरायइनायत के बनी स्थित एलवन कोविड अस्पताल में रखा गया था। 14 अप्रैल को सड़क हादसे में पिता की मौत के बाद अभिषेक निखिल को लेकर यहां पहुंचा था। गांव में ही पिता का दसवां का कार्यक्रम हुआ जिसमें परिवार के अन्य लोगों के साथ ग्रामीण भी शामिल हुए।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती अभिषेक से पूछताछ में शनिवार को जानकारी मिली कि दसवें के कार्यक्रम में शिवकुमार शुक्ला भी शामिल हुआ जो सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में गार्ड है। यह जानकारी मिलने के बाद शाम को सिविल लाइंस पुलिस हनुमान मंदिर पहुंची। इसके बाद गार्ड को करेली के एचएस गार्डन में ले जाकर क्वारंटीन कराया गया। पुलिस ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उसका सैंपल जांच के लिए भेजेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed