फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The girl, who was returning on a bike with her maternal uncle, died in an accident

Prayagraj News: मामा के साथ बाइक से लौट रही थी बच्ची की हादसे में मौत

Thu, 26 Feb 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 26 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The girl, who was returning on a bike with her maternal uncle, died in an accident
थाना क्षेत्र के झूंसी थाने के पास मंगलवार की सुबह बाइक से अपने मामा के साथ घर लौटते वक्त हादसे में पांच साल की मासूम नित्या पटेल पुत्र अरुण पटेल की जान चली गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नई झूंसी एडीए काॅलोनी निवासी रामसूरत पटेल पीडीएकर्मी हैं। उनकी बेटी रूपा पति अरुण पटेल के साथ किराये का मकान लेकर झूंसी की आवास विकास काॅलोनी में रहती हैं। रूपा और उनके पति अरुण शिक्षक हैं। उनकी पांच साल की बच्ची नित्या आवास विकास कॉलोनी योजना तीन में ही स्थित एक निजी स्कूल में एलकेजी की छात्रा थी। मंगलवार को सुबह करीब 11.30 बजे मामा करण नित्या को बाइक पर लेकर घर लौट रहा था। झूंसी थाने से कुछ मीटर आगे स्कूटी से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बच्ची बेहोश हो गई तो परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल गए लेकिन वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed