{"_id":"6134de764de57a1ddd34a933","slug":"the-girl-was-shot-by-the-father-for-not-calling-the-lover-one-accused-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को न बुलाने पर युवती को पिता ने मारी थी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी को न बुलाने पर युवती को पिता ने मारी थी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार
Sun, 05 Sep 2021 08:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:42 PM IST
सार
धूमनगंज में पिता द्वारा बेटी को गोली मारे जाने के मामले में पता चला है कि आरोपी पिता बेटी पर उसके प्रेमी को बुलाने के लिए दबाव बना रहा था। बेटी द्वारा प्रेमी को न बुलाने पर उसने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
Prayagraj News : गोली मारी।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूमनगंज के टीपी नगर में युवती को गोली मारने के मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी पिता बेटी पर उसके प्रेमी को बुलाने का दबाव बना रहा था। इससे इंकार करने पर ही तैश में आकर उसने बेटी पर गोली दाग दी थी। टीपी नगर के भागलपुरवा की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को तीन सितंबर की रात 11 बजे के करीब पिता ने गोली मार दी थी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवती ने खुद यह बयान देकर पिता व चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का कहना था कि घटना से पहले आरोपी का बेटी के प्रेमी के परिवारवालों से विवाद हुआ था। हालांकि युवती से पूछताछ में कुछ नई जानकारियां भी मिलीं। पता चला कि बेटी के प्रेमी केपरिवारीजनों से विवाद के बाद आरोपी काफी आक्रोशित हो गया था। मोहल्लेवालों के बीचबचाव कर मामला शांत कराने पर वह घर लौट आया। लेकिन उसका गुस्सा ठंडा नहीं हुआ था। इसके बाद उसने बेटी से कहा कि वह अपने प्रेमी को बुलाए। इंकार करने पर उसे भाई संग मिलकर जमकर पीटा और बाद में गोली मार दी।
विज्ञापन
बेसुध बेटी को प्रेमी के दरवाजे पर रखकर किया हंगामा
जांच पड़ताल में एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि बेटी को गोली मारने के बाद आरोपी ने उसके प्रेमी को फंसाने की भी कोशिश की। दरअसल गोली लगने पर बेसुध हुई बेटी को वह उसके प्रेमी के दरवाजे पर ले गया। इसके बाद आरोप लगाया कि प्रेमी ने ही उसकी बेटी को गोली मार दी। वह तो बाद में युवती से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि उसे गोली उसकेही पिता ने मारी।
नामजद चाचा गिरफ्तार, पिता की तलाश
धूमनगंज पुलिस ने बताया कि मामले में पिता व चाचा पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इनमें से आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही हत्या में प्रयुक्त असलहे की जानकारी मिल सकेगी।