फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The daughter who was absconding with her lover was shot by the father, the condition is critical.

Prayagraj : प्रेमी संग फरार बेटी के घर लौटने पर पिता ने मारी गोली, हालत नाजुक, आरोपी फरार

Sat, 04 Sep 2021 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Sep 2021 10:58 PM IST
सार

धूमनगंज में एक ही जाति के युवक-युवती कुछ दिन पहले फरार हो गए थे। दोनों का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को देर रात दोनों जब घर लौटे तो दोनों परिवारों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान पिता ने तमंचे से बेटी को गोली मार दी। 

विज्ञापन
Prayagraj: The daughter who was absconding with her lover was shot by the father, the condition is critical.
Prayagraj News : धूमनगंज मेें पिता ने पुत्री को गोली मारी। Demo pic - फोटो : social media

विस्तार

धूमनगंज के टीपी नगर में रहने वाली 18 वर्षीय युवती को उसके ही पिता ने घर के भीतर गोली मार दी। जख्मी हाल में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि बेटी का एक युवक से प्रेम संबंध था और इसी को लेकर पिता उससे नाराज चल रहा था। कुछ घंटों पहले ही युवक पक्ष से भी उसका विवाद हुआ था। वह घर छोड़कर भाग निकला है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


भुक्तभोगी युवती टीपी नगर के भागलपुरवा मोहल्ले की रहने वाली है। उसका पिता मुंडेरा मंडी में आढ़ती की गाड़ी चलाता है। पुलिस के मुताबिक, रात 11 बजे के करीब उसके घर से गोली चलने की आवाज आई। आसपास के लोग पहुंचे तो युवती बेसुध हाल में लहुलुहान पड़ी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक घरवाले उसे लेकर अस्पताल चले गए थे। पुलिस ने घर में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की तो बताया गया कि युवती के प्रेमी ने ही उसे गोली मारी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवती से बातचीत की तो उसने बताया कि पिता ने ही उसे गोली मारी। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने युवती की हालत खतरे से बाहर बताई है। उसके पिता व चाचा घर से गायब हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

घर छोड़कर चली गई थी युवक के साथ
पुलिस का कहना है कि युवती का मोहल्ले में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध है। लेकिन पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। कई बार मना करने के बावजूद युवती ने युवक से बातचीत नहीं बंद की। कुछ दिनों पहले वह घरवालों से बिना बताए युवक के साथ चली गई थी। करीब हफ्ते भर पहले वह घर वापस आई। शुक्रवार शाम को युवती के पिता का युवक के परिजनों से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। उधर घर पहुंचने के बाद पिता ने युवती को जमकर फटकार लगाई और कहा कि उसकी वजह से ही यह सब हो रहा है। इसी दौरान युवती ने भी कुछ बोला तो वह तैश में आ गया।

दो गोलियां चलाईं, एक कंधे में लगी
सूत्रों ने बताया कि बेटी से नोकझोंक के बाद आपा खोए पिता ने एक के बाद एक दो फायर किए। पहली बार में उसका निशाना चूक गया और गोली दीवार पर जा लगी। दूसरी गोली बेटी के दाहिने कंधे के पास लगी और वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ी। उसे लहुलुहान हालत में देख पिता घर छोड़कर गायब हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed